चैतन्य भारत न्यूज
सोमवार को पूरे देश में गणेश चतुर्थी की धूम मची हुई है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी इस त्योहार को पूरे उत्साह के साथ मनाते दिखाई दे रहे हैं। 2 सितंबर से शुरू हुए गणेश उत्सव के पावन अवसर पर कई बॉलीवुड सेलेब्स अपने घर गणपति बप्पा को लाए हैं। जिनमें अभिनेता सलमान खान, गोविंदा, शाहरुख खान, विवेक ओबेरॉय, शिल्पा शेट्टी, एकता कपूर प्रमुख हैं।
गणेश चतुर्थी महाराष्ट्र के मुख्य त्योहारों में से सबसे प्रमुख है। इस त्योहार की धूम 10 दिनों तक रहती है।
बता दें शिल्पा हर साल गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाती हैं। इस साल भी शिल्पा ने अपने घर में भगवान गणेश की धूमधाम से स्थापना की है।
बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय भी अपने घर गणपति बप्पा को लेकर आए।
गणपति जी को अपने घर में लाने का उत्साह और खुशी विवेक के चेहरे पर साफ नजर आई।
View this post on Instagram
गणेश चतुर्थी के मौके पर अभिनेता संजय दत्त के बेटे भी गणपति बप्पा को घर में लेकर आए। संजय दत्त के बेटे ने पूरे रीति-रिवाजों के साथ अपने घर में गणपति जी का स्वागत किया।