चैतन्य भारत न्यूज
बदलती लाइफस्टाइल और खानपान का गलत तरीका हमारी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। सेहत के प्रति ध्यान न देना शरीर के साथ-साथ हमारे दिमाग के लिए भी खतरनाक होता है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में हर 1 मिनट में 3 व्यक्ति यानी हर 20 सेकंड में 1 व्यक्ति ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हो रहा है। इस गंभीर बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।
समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते मरीज
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर साल 15 लाख भारतीय ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हो रहे हैं। इनमें से 90 फीसदी मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते हैं। 55 साल की उम्र के बाद पांच में से एक महिला जबकि छह में से एक पुरुष इस बीमारी का शिकार होता है। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के सीनियर कंस्लटेंट न्यूरोसर्जन डॉ अनिल पी कापुर्कर के मुताबिक, ‘ब्रेन स्ट्रोक में या तो आपकी मौत हो सकती है, या फिर आप रिकवर होकर सामान्य जीवन जी सकते हैं या फिर जीवन भर के लिए दूसरों पर निर्भर हो सकते हैं।’
ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण
डॉ अनिल ने यह भी बताया कि, दिल के दौरे के मामले में सीने में दर्द, सांस लेने में दिक्कत, बाएं कंधे में दर्द आदि जैसे लक्षण दिखाई देते हैं तो वहीं स्ट्रोक में अलग-अलग प्रकार के लक्षण होते हैं। यह आपके मस्तिष्क के किस हिस्से को प्रभावित कर रहा है लक्षण इस पर निर्भर करते हैं। स्ट्रोक हमारे शरीर के किसी हिस्से की गतिविधियां अचानक बंद होने के बाद पड़ता है।
ब्रेन स्ट्रोक से बचाव के उपाय
- शराब न पिएं।
- धूम्रपान न करें।
- संतुलित आहार लें।
- नमक कम मात्रा में खाएं।
- वसायुक्त आहार अधिक मात्रा में न खाएं।
- वजन नियंत्रित रखें।
- नियमित व्यायाम करें।
- रक्तचाप नियंत्रित रखें।
- शारीरिक सक्रियता बनाए रखें।
- हृदय रोगी नियमित जांच करवाएं।
- रक्त में शक्कर का स्तर नियंत्रित रखें।
- कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रखें।
ये भी पढ़े…
खाली पेट व्यायाम करने से जल्दी नहीं घटता मोटापा, शरीर को हो सकते हैं ये नुकसान
हरी सब्जी से कई गुना ज्यादा गुणकारी होती है अरबी, जानिए इसके बेहतरीन फायदे
तांबे का पानी पीने से शरीर को होते हैं ये बेहतरीन फायदे