चैतन्य भारत न्यूज
बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना कर आप अपनी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करवा सकते हैं। इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजन करने से विद्या, बुद्धि, विवेक की प्राप्ति होती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं, बुधवार को किस तरह के उपाय करें ताकि आपको भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त हो।
इन उपायों से करें भगवान गणेश को खुश
- बुधवार के दिन गणपति बप्पा को साबुत मूंग के साथ धनिया का चूरमा प्रसाद के तौर पर चढ़ाएं। गणेश जी को यह भोग बहुत पसंद है।
- बुधवार को गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करना चाहिए। यह पाठ मूलतः भगवान गणेश की वैदिक स्तुति है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, यह पाठ सभी दोषों से मुक्त करता है। इसके अलावा आपके सभी कष्टों और आने वाली बाधाओं से भी रक्षा करता है।
- बुधवार को पूजा करने से पूर्व भगवान गणेश के माथे पर गाय के घी में सिंदूर मिलाकर तिलक लगाएं। इसके बाद आप स्वयं के माथे पर भी यह तिलक अवश्य लगाएं। इस उपाय से गणेश जी खुश होकर एकसाथ कई सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
गणेश गायत्री मंत्र
एकदंताय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।
महाकर्णाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।
गजाननाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।