चैतन्य भारत न्यूज
कन्नौज में गुरुवार को एक रैली के दौरान सांड ने खूब आतंक मचाया। दरअसल, सपा-बसपा और आरएलडी के महागठबंधन के लिए एक संयुक्त रैली आयोजित की गई थी। इस रैली में अखिलेश यादव और बीएसपी प्रमुख मायावती के पहुंचने से पहले ही एक सांड घुस आया। सांड उसी जगह आया जहां अखिलेश और मायावती का हेलीकॉप्टर उतरने वाला था। सांड के आतंक के कारण बहुत देर तक अखिलेश और मायावती का हेलिकॉप्टर आसमान में ही मंडराता रहा।
#WATCH A stray bull created ruckus ahead of SP-BSP-RLD rally in Kannauj today;Akhilesh Yadav later said in his speech,”prashashan Hardoi ke baad tayaar to raho ye kahin bhi aa jaayenge shikayat lekar. Unhe laga shayad Hardoi waala helicopter aane waala h,shikhayat karne aaya tha” pic.twitter.com/VL9KobzFXp
— ANI UP (@ANINewsUP) April 25, 2019
सांड ने काफी देर तक आतंक मचाया और इस दौरान उसने सुरक्षा व्यवस्था में लगे लोगों को घायल भी किया। सांड के डर से लोग रैली छोड़कर भाग निकले। सोशल मीडिया पर सांड का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं सांड किस तरह से उछल-कूद कर लोगों पर सीधा वार कर रहा है। कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन और कार्यकर्ताओं ने सांड को मैदान से हटाया। इसके बाद नेताओं का हेलीकॉप्टर उतरा। अखिलेश ने अपने भाषण में सांड का जिक्र करते हुए सीएम योगी की चुटकी ली। उन्होंने प्रशासन से कहा कि, ‘तैयार तो रहो। ये कहीं भी आ जाएंगे शिकायत लेकर।’
21 महीनों में हमने एक्सप्रेसवे बनाया था, लेकिन पिछले 2 सालों में जनता 5 करोड़ आवारा पशुओं से परेशान हो गई है।
अगर सरकार राजनीतिक कार्यक्रमों में सांड को घुसने से नहीं रोक पा रही है, तो ग़रीब किसानों का क्या हाल हो रहा होगा यह बस वही जानते होंगे। pic.twitter.com/6hQcYSbWqp
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 25, 2019
अखिलेश ने ये भी कहा कि, ‘सांड को लगा कि शायद कोई हरदोई वाला हेलिकॉप्टर आने वाला है इसलिए वो भी शिकायत करने आया था।’ आपको बता दें कि, हरदोई में रविवार को उप्र सीएम योगी आदित्यनाथ की रैली के दौरान एक सांड हेलिपैड के पास सुरक्षा घेरा तोड़कर घुस गया था। इसके बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक को लेकर कई सवाल उठे थे। अखिलेश ने अपने भाषण के दौरान ये घोषणा भी की कि, ‘सांड को काबू करने के दौरान जो जवान जख्मी हुए हैं, उन्हें वह 23 मई को चुनाव के नतीजे आने के बाद उन्हें इसी मैदान पर सम्मानित करेंगे।’
‘विकास’ पूछ रहा है: आजकल आप देख रहे हैं कि नहीं कि किस तरह अनाथ साँड़ों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है?
कल रैली में एक साँड़ अपना ज्ञापन देने घुस आया और भाजपा सरकार का गुस्सा बेचारे सिपाही पर निकाल डाला, जब उसे बताया कि ये उनको बेघर करने वालों की रैली नहीं है, तब जाकर वो शांत हुआ. pic.twitter.com/g4mryGCGTT
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 26, 2019