चैतन्य भारत न्यूज
नई दिल्ली. नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर देशभर में प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन पर अब प्रशासन की सख्ती दिखने लगी है। देश के कई हिस्सों में धारा 144 लगाई गई है। साथ ही राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में मोबाइल सेवाओं को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही इंटरनेट सर्विस को भी बंद कर दिया गया है।
दरअसल पुलिस को यह सूचना मिली है कि कुछ इलाकों में प्रदर्शनकारी बड़ी संख्या में जुट रहे हैं और विरोध उग्र हो सकता है, जिसके बाद ऐहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है। दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में पुलिस के आदेश पर एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और रिलायंस जियो सहित टेलीकॉम कंपनियों की इंटरनेट, वायस और एसएमएस सर्विसेज़ को सस्पेंड कर दिया गया।
Karnataka: Protests continue at Town Hall in Bengaluru against the #CitizenshipAmendmentAct. pic.twitter.com/V6LqbqJSNA
— ANI (@ANI) December 19, 2019
प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में कुल 19 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। विरोध-प्रदर्शनों का असर यातायात पर भी पड़ रहा है। गुरुवार सुबह दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर आठ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस वजह से लोग घंटों तक इसमें फंसे रहे और उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दरअसल विपक्षी पार्टियों द्वारा गुरुवार को भारत बंद को लेकर दिल्ली पुलिस ने दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर सील कर दिया था। बाद में इसे खोलकर बैरिकेडिंग लगाई गई है जिसके चलते काफी लंबा जाम लग गया।
Massive traffic jam at Delhi-Gurugram border, earlier today pic.twitter.com/3nGWkvhFYW
— ANI (@ANI) December 19, 2019
दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस और लालकिला इलाके में धारा 144 लगा दी है। लाल किले के पास रोक के बावजूद प्रदर्शन करने पहुंचे लोगों को अब पुलिस ने हिरासत में लेना शुरू कर दिया है। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया है।
Sambhal: A State Transport bus set ablaze, allegedly during protest against #CitizenshipAmendmentAct. More details awaited. pic.twitter.com/rtjO2rEF1A
— ANI UP (@ANINewsUP) December 19, 2019
बता दें दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, कर्नाटक के कई हिस्सों में भी प्रदर्शन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया है। प्रदर्शनकारियों ने यहां पुलिस पर पथराव किया और नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।
Sambhal District Magistrate: Internet services have been suspended till further orders, following violence during protest over #CitizenshipAmendmentAct today. https://t.co/f6JUtydRO5
— ANI UP (@ANINewsUP) December 19, 2019