चैतन्य भारत न्यूज मैनपुरी. उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में भाजपा ने बड़ा दांव चला है। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की भतीजी संध्या यादव को बीजेपी ने जिला पंचायत का टिकट दिया है। बता दें मैनपुरी समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। अब यही से मुलायम की भतीजी भाजपा के टिकट पर जिला पंचायत चुनाव लड़ेंगी। नामांकन भी दाखिल किया मैनपुरी में 30 जिला पंचायत वार्डों के लिए सदस्य पद का चुनाव किया जाना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सभी सीटों के लिए प्रत्याशियों की सूची…
Category: राजनीतिक परिदृश्य
बजट को लेकर राहुल ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, कहा- सरकार ने देश और घर दोनों का बजट बिगाड़ा
चैतन्य भारत न्यूज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला हैं। बजट पेश होने के बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी से आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ा है। इसे लेकर राहुल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि मोदी सरकार ने बजट बिगाड़ दिया है- देश और घर दोनों का। मोदी सरकार ने बजट बिगाड़ दिया- देश और घर, दोनों का! pic.twitter.com/6GPrNwFuPm — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 6, 2021 राहुल…
वैक्सीन पर सियासत: अखिलेश यादव ने वैक्सीन नहीं लगवाने का किया ऐलान, कहा- भाजपा की वैक्सीन पर भरोसा नहीं है
चैतन्य भारत न्यूज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि वे भाजपा की कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाएंगे। अखिलेश ने कहा, ‘मुझे बीजेपी की वैक्सीन पर भरोसा नहीं है। ‘ वहीं उनके इस बयान पर बीजेपी नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। अखिलेश ने यह बात शनिवार को लखनऊ में अयोध्या से आए अलग-अलग धर्म के गुरुओं से मुलाकात के दौरान कही। अखिलेश ने कहा कि, ‘जो वसुधैव कुटुम्बकम कहते हैं एक परिवार मान रहे हैं, लेकिन राजनीति में हमारे बीच दूरी बना…
रजनीकांत का ऐलान- नहीं बनाएंगे अपनी राजनीतिक पार्टी, कहा- तबीयत खराब होना भगवान की चेतावनी है
चैतन्य भारत न्यूज तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सुपरस्टार रजनीकांत ने बड़ा ऐलान किया है। रजनीकांत ने बयान जारी करते हुए कहा कि वे राजनीति में प्रवेश नहीं करेंगे। इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वे तमिलनाडु के लोगों के लिए काम करते रहेंगे। रजनीकांत ने अपने बयान में कहा कि, बीते दिनों उनकी तबीयत में जो गिरावट हुई है, वो इसे भगवान की चेतावनी मानते हैं और राजनीतिक पार्टी नहीं बनाने का फैसला करते हैं। वो ऐसा…
कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस आज, जानिए कैसे हुई थी पार्टी की स्थापना
चैतन्य भारत न्यूज नई दिल्ली. 28 दिसंबर को कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस है। इस खास दिन कांग्रेस द्वारा आज देशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। ऐसे हुई थी स्थापना बता दें कांग्रेस की स्थापना अवकाश प्राप्त आईसीएस अधिकारी स्कॉटलैंड निवासी ऐलन ओक्टोवियन ह्यूम (एओ ह्यूम) ने थियोसोफिकल सोसायटी के महज 72 राजनीतिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से 28 दिसंबर 1885 को की थी। पार्टी में पहले सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार और वकील शामिल थे। धीरे-धीरे पार्टी में महात्मा गांधी, मदन मोहन मालवीय, सुभाषचंद्र बोस, जवाहरलाल नेहरू जैसे दिग्गज…
राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस : जानिए कब हुई इस दिन की शुरुआत और क्या होते हैं उपभोक्ता के अधिकार
चैतन्य भारत न्यूज राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस भारत में हर साल 24 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिवस उपभोक्ता आंदोलन को अवसर प्रदान करता है और उसके महत्व को उजागर करता है। इसके साथ ही हर उपभोक्ता को अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरुक करने की प्रेरणा देता है। आइए जानते हैं राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस से जुड़ी कुछ खास बातें। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस की शुरुआत उपभोक्ताओं को शोषण से बचाने के लिए 24 दिसंबर 1986 को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम-1986 लागू किया गया था। लेकिन भारत में इसकी शुरुआत साल…
20 नवंबर राशिफल : आज इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन
चैतन्य भारत न्यूज आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्टी तिथि और शुक्रवार का दिन है। आइए जानते हैं राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आज आपका दिन। मेष- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, वो काम पूरा हो जाएगा। वृष- आज आय के नए स्रोत सामने आएंगे। ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। मिथुन- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको कुछ जरूरी कामों में दोस्तों की मदद मिल सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद रहेगा। कर्क- आर्थिक…
जन्मदिन विशेष: UP के लाल ने किया MP में कमाल, 9 बार सांसद रह चुके हैं पूर्व सीएम कमलनाथ, ऐसा है राजनीतिक सफर
चैतन्य भारत न्यूज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। 18 नवंबर 1946 को उत्तरप्रदेश के कानपूर में जन्में कमलनाथ ने देहरादून के दून स्कूल से पढ़ाई करने के बाद कोलकाता के सेंट जेवियर कॉलेज से उच्च शिक्षा हासिल की। जन्मदिन के इस खास मौके पर आइए जानते हैं कमलनाथ के जीवन और राजनीति से जुड़ी कुछ अहम बातें- 9 बार सांसद चुने गए कमलनाथ 34 साल की उम्र में 1980 के चुनाव में सांसद बनकर दिल्ली पहुंचे थे। कुल 9 बार कमलनाथ छिंदवाड़ा से सांसद…
मुफ्त कोरोना वैक्सीन को लेकर राजनीतिक गरमाई, बिहार चुनाव में भाजपा ने संकल्प पत्र में किया शामिल
चैतन्य भारत न्यूज नई दिल्ली. कोरोना महामारी के लिए प्रभावकारी वैक्सीन भले ही तैयार न हुआ हो लेकिन उसके लिए राजनीतिक जमीन तैयार हो गई है। नवंबर में होने जा रहे बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जारी भाजपा के संकल्प पत्र में राज्य के सभी लोगों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन देने के वादे को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। घोषणा पत्र गुरुवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जारी किया। इसमें पहला संकल्प कोरोना वैक्सीन मुफ्त में देने का है। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा की…
कमलनाथ ने भाजपा नेता इमरती देवी को कहा ‘आइटम’, विरोध में सीएम शिवराज ने शुरू किया मौन धरना
चैतन्य भारत न्यूज भोपाल. मध्य प्रदेश में उपचुनाव के लिए राजनीतिक दलों का प्रचार जारी है। इसी बीच रविवार को आयोजित एक रैली के दौरान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने डबरा से भाजपा की प्रत्याशी इमरती देवी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर दी। कमलनाथ ने इमरती देवी काे आइटम कहकर संबोधित किया। जिसके बाद राज्य में सियासी घमासान शुरू हो गया। कमलनाथ ने कहा, ‘हमारे राजे (कांग्रेस प्रत्याशी) तो सीधे-साधे और सरल हैं। ये उसके जैसे नहीं हैं। मैं क्यों उसका नाम लूं।’ इतने में लोग बोले- इमरती देवी।…