चैतन्य भारत न्यूज लंदन. मिस यूनिवर्स के बाद अब मिस वर्ल्ड 2019 की भी घोषणा हो गई हो गई है। लंदन में आयोजित मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट 2019 का खिताब जमैका की टोनी एन सिंह जीतने में कामयाब रही हैं, वहीं भारत की सुमन राव ने तीसरा स्थान हासिल किया है। 2018 की मिस वर्ल्ड वनेसा पोंस ने उनके सिर पर मिस वर्ल्ड का ताज सजाया। वनेसा मेक्सिको की रहने वाली हैं। खास बात यह है कि 2019 में मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स दोनों अश्वेत सुंदरियां चुनी गई हैं।…