चैतन्य भारत न्यूज
भारत के मून लैंडर विक्रम से इसरो का संपर्क उस समय टूट गया, जब वह चंद्रमा की सतह की ओर बढ़ रहा था और लैंडर सतह से केवल 2.1 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद था। इसके बाद से ही चंद्रयान 2 को लेकर चारों तरफ से रिएक्शन आने शुरू हो गए। वहीं पडोसी देश पाकिस्तान के विज्ञान और तकनीकी मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने चंद्रयान 2 को लेकर बेहूदा टिप्पणी कर दी।
Awwwww….. Jo kaam ata nai panga nai leitay na….. Dear “Endia” https://t.co/lp8pHUNTBZ
— Ch Fawad Hussain (@fawadchaudhry) September 6, 2019
उन्होंने ट्वीट किया कि, ‘…. जो काम आता नहीं पंगा नहीं लेते ना… डियर “एंडिया”। उन्होंने मिशन एंड होने के कारण व्यंग्य में इंडिया को “एंडिया” लिख दिया। गौरतलब है कि, जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा दिलाने वाले आर्टिकल 370 के समाप्त होने के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पिछले दिनों पाकिस्तान ने भारत सरकार को युद्ध की धमकी भी दी थी।
खास बात यह है कि इस मिशन के सफल न होने पर भी इसरो के वैज्ञानिकों के प्रयासों की हर कोई सराहना कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर विपक्षी नेताओं तक और बॉलीवुड सितारों ने भी वैज्ञानिकों के हौसले की दाद देते हुए भविष्य में कामयाबी की कामना की है।