चैतन्य भारत न्यूज
नई दिल्ली. इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) के प्रमुख के. सिवन ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर यह जानकारी दी है कि, ‘सरकार ने प्रोजेक्ट चंद्रयान-3 की मंजूरी दे दी है, जिसकी परियोजना पर काम जारी है।’ उन्होंने यह भी बताया कि, ‘इसे अगले साल यानी 2021 में लॉन्च किया जा सकता है।’
इसके साथ ही इसरो चीफ ने कहा कि, ‘अंतरिक्ष विज्ञान के जरिए हमारी कोशिश देशवासियों के जीवन को और भी बेहतर बनाने की है।’ उन्होंने बताया कि, ‘चंद्रयान-3 काफी हद तक चंद्रयान-2 से मिलता जुलता होगा। प्रॉजेक्ट पर काम शुरू हो चुका है। इसका कॉन्फिगरेशन चंद्रयान-2 की तरह ही होगा। इसमें भी लैंडर और रोवर होगा।’
Indian Space Research Organisation Chief K Sivan: Government has approved Chandrayan-3, the project is ongoing. pic.twitter.com/KcJVQ1KHG7
— ANI (@ANI) January 1, 2020
बता दें चंद्रयान 2 को 22 जुलाई 2019 को प्रक्षेपित किया गया था और 7 सितंबर 2019 को इसकी चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग होनी थी। लेकिन आखिरी कुछ मिनटों में तकनीकी गड़बड़ी के चलते इसकी हार्ड लैंडिंग हुई। इसरो के चंद्रयान-2 मिशन की भारत ही नहीं दुनियाभर में काफी चर्चा हुई थी।