चैतन्य भारत न्यूज
कोलेस्ट्रॉल कोशिका झिल्ली का एक महत्वपूर्ण भाग है जो शरीर में विटामिन डी, हार्मोन्स और पित्त का निर्माण करता है। साथ ही यह शरीर के अंदर मौजूद फैट को पचाने में भी मदद करता है। कोलेस्ट्रॉल शरीर की कोशिकाओं को स्वस्थ और ठीक रखने का काम भी करता है। लेकिन अधिक कोलेस्ट्रॉल से खून का गाढ़ा होना और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में जरुरी है कि हमारा खानपान ऐसा हो जो कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का नहीं बल्कि उसे नियंत्रण में रखने का काम करें। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिनका सेवन कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में आपकी मदद करेगा।
अंकुरित दालें
खानपान में ज्यादा तेल वाली सब्जियों के सेवन के बजाय राजमा, चने, मूंग, सोयाबीन और उड़द को अंकुरित कर सलाद के तौर पर इस्तेमाल करें। इन चीजों के सेवन से आप कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से बच पाएंगे।
पत्तेदार सब्जियां
कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां कारगर है। खानपान में इन्हें आप सलाद के रूप में शामिल कर सकते हैं। पत्तेदार सब्जियों को उबालकर खाने से भी शरीर को कई फायदें होते हैं।
ब्राउन फूड
बेहतर होगा आप अपने खानपान में सफेद चीजें मैदा, चीनी, चावल, की जगह ब्राउन फूड आयटम शामिल करें। ब्राउन ब्रेड, गुड़, शहद, आदि का इस्तेमाल सेहत के लिए काफी फायदेमंद है।
जैतून का तेल
बटर का इस्तेमाल करने के बजाय जैतून के तेल (ऑलिव ऑयल) का इस्तेमाल सही रहता है। लेकिन हर चीज में जैतून के तेल का इस्तेमाल उचित नहीं होता, इसलिए आप इसे रसेदार सब्जी के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
ओटमील
मैदा की पूड़ी या केक के बजाय शरीर के लिए ओट (जई) की रोटी बेहतर है। दरअसल ओट के आटे में घुलनशील फाइबर बहुत होता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम करता है। इसलिए रोटी, दलिया या पैनकेक बनाने के लिए आपको ओटमील के आटे का इस्तेमाल करना चाहिए।
चने
हल्की-फुल्की भूख को मिटाने के लिए बिस्किट, नमकीन जैसी चीजों को खाने के बजाय भुने हुए चने, मूंगफली, मकई या बादाम, काजू, अखरोट, किशमिश जैसी गुणकारी चीजों को खाएं।
फल
फल शरीर के लिए बहुत अच्छे होते हैं। पेस्ट्रीज, केक, गुलाब जामुन, जलेबी आदि मिठाइयों के बदलें आप फल खाने की आदत डालें। फलों के सेवन से आप मिठाई से होने वाले नुकसान से बचेंगे, साथ ही यह आपको स्वस्थ रखेंगे।
ये भी पढ़े…
बारिश के मौसम में खासतौर से रखें अपने खानपान का ध्यान, इन चीजों से रहे दूर
बारिश में भीगने से नहीं बल्कि वायरस के हमले से बिगड़ती है सेहत
अगर आपको भी पसंद है बारिश में भीगना, तो पहले रखें इन बातों का ध्यान