चैतन्य भारत न्यूज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को श्री रामजन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में भूमि पूजन के लिए अयोध्या आ रहे हैं। इस कार्यक्रम की तैयारी की कमान अब खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभाल ली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी शनिवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने रामलला के दर्शन कर उनकी आरती की। इस दौरान ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और मुख्य पुजारी आचार्य सतेंद्र भी मौजूद रहे।
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामजन्मभूमि स्थल पर भगवान राम की पूजा की और भरत, शत्रुघ्न और लक्ष्मण जी को नए आसन पर विराजमान कराया। pic.twitter.com/3ula7ouIEZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2020
मंदिर निर्माण की तैयारियों का लिया जायजा
मुख्यमंत्री योगी ने प्रभु लक्षमण, प्रभु भरत और प्रभु शत्रुघ्न को नए सिंहासन पर विराजमान किया। मंदिर में उन्होंने पुजारियों से बात की। साथ ही सीएम योगी ने मंदिर निर्माण की सभी तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री योगी को राम मंदिर का नक्शा दिखाया गया और निर्माण कार्य से जुड़ी तमाम जानकारियां दी गईं। जो लोग राम मंदिर के निर्माण का कार्य देख रहे हैं उनके लिए मंदिर परिसर में अस्थाई टेंट लगाए गए हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों से इस पर भी चर्चा कर जानकारी ली कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से किन बातों का ध्यान रखा जाएगा।
Ayodhya: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath offers prayers to Lord Hanuman in Hanuman Garhi. pic.twitter.com/bfhulUdR62
— ANI UP (@ANINewsUP) July 25, 2020
काशी से आएंगे पांच विद्वान
इसके बाद सीएम योगी ने हनुमान गढ़ी जाकर भगवान हनुमान जी के दर्शन भी किए। बता दें मुख्यमंत्री जब भी अयोध्या आते हैं हनुमानगढ़ी जरूर जाते हैं। गौरतलब है कि 5 अगस्त को अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि मंदिर की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रखेंगे। इसके लिए काशी से पांच विद्वान अयोध्या आएंगे। इन्हीं 5 विद्वानों की निगरानी में ही श्री राम जन्म भूमि मंदिर का भूमि पूजन होना है। इन 5 विद्वानों में 3 ज्योतिषी और 2 संत शामिल हैं। ये 4 अगस्त को ही अयोध्या पहुंच जाएंगे और अपने साथ काशी विश्वनाथ मंदिर से बाबा विश्वनाथ के शिवलिंग को स्पर्श करवाए हुए 5 चांदी के बिल्व पत्र जिसमें जय श्री राम लिखा होगा, सवा पाव चंदन और गंगा की मिट्टी भी लाएंगे।
Ayodhya: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath is holding a meeting with the members of Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust and local administration. pic.twitter.com/WOhbbzSB3v
— ANI UP (@ANINewsUP) July 25, 2020