चैतन्य भारत न्यूज
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल लोकसभा सीट पर इस बार कड़ी टक्कर होने वाली है। भोपाल सीट के लिए कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं उनके सामने भारतीय जनता पार्टी की ओर से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर मैदान में उतरी हैं। प्रज्ञा हिन्दुत्व के नाम पर वोट अपील कर रही हैं। वहीं दिग्विजय सिंह के लिए सैकड़ों साधु-संत लोगों से वोट देने की अपील कर रहे हैं। इसी बीच मंगलवार को भोपाल में साधु-संत धूनी रमाकर बैठ गए और वह दिग्विजय सिंह को जिताने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
MP:Computer Baba who was granted status of minister in BJP govt,camps in Bhopal along with thousands of sadhus to undertake Hat Yoga,also campaigns for Congress leader Digvijaya Singh,says,”BJP sarkaar 5 saal mein Ram Mandir bhi nahi bana paayi. Ab Ram Mandir nahi toh Modi nahi” pic.twitter.com/BvvgBU7HxC
— ANI (@ANI) May 7, 2019
दिग्विजय सिंह ने अपनी पत्नी के साथ हवन किया। इस दौरान उनके साथ कंप्यूटर बाबा उर्फ नामदेव त्यागी भी मौजूद थे। संतों के इस समागम में करीब 600 साधु आए। इन सभी को कम्प्यूटर बाबा लीड कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, हठयोग के बाद बुधवार को कम्प्यूटर बाबा दिग्विजय के समर्थन में रोड शो भी करेंगे। कंप्यूटर बाबा ने कहा कि, ‘हम उनके साथ हैं जिन्होंने नर्मदा परिक्रमा की है न कि उनके साथ जिन्होंने जेल यात्रा की है।’
कंप्यूटर बाबा ने ये भी कहा कि, पूर्व मुख्यमंत्री ही नर्मदा के असली भक्त हैं। गौरतलब है कि, बीजेपी प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर मालेगांव ब्लास्ट में आरोपी साबित हुईं थीं। इसके बाद प्रज्ञा कई सालों तक जेल में भी रही थीं। फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं।