चैतन्य भारत न्यूज
नई दिल्ली. 28 दिसंबर को कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस है। इस खास दिन कांग्रेस द्वारा आज देशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
ऐसे हुई थी स्थापना
बता दें कांग्रेस की स्थापना अवकाश प्राप्त आईसीएस अधिकारी स्कॉटलैंड निवासी ऐलन ओक्टोवियन ह्यूम (एओ ह्यूम) ने थियोसोफिकल सोसायटी के महज 72 राजनीतिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से 28 दिसंबर 1885 को की थी। पार्टी में पहले सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार और वकील शामिल थे। धीरे-धीरे पार्टी में महात्मा गांधी, मदन मोहन मालवीय, सुभाषचंद्र बोस, जवाहरलाल नेहरू जैसे दिग्गज नेता शामिल हुए।
सोनिया रहीं सबसे लंबे समय तक पार्टी की अध्यक्ष
आजादी के बाद कांग्रेस के पहले अध्यक्ष आचार्य कृपलानी बने थे। आजाद भारत के पहले आम चुनाव में कांग्रेस ने जवाहर लाल नेहरू के दम पर चुनाव लड़ा और जबरदस्त जीत हासिल की थी। इसके बाद से धीरे-धीरे कांग्रेस की कमान गांधी परिवार के हाथ में आने लगी। बदलते समय के साथ ये पार्टी एक खास परिवार के नाम से ही पहचानी जाने लगी। आज कांग्रेस पार्टी का मतलब गांधी परिवार है। नेहरू के साथ उनकी बेटी इंदिरा गांधी पार्टी के काम देखने लगी। इंदिरा गांधी अलग-अलग कार्यकाल में सात वर्ष तक पार्टी अध्यक्ष रही हैं। जबकि उनकी बहू सोनिया गांधी पार्टी अध्यक्ष पद पर सबसे लंबे समय तक 19 वर्ष रही हैं। लाल बहादुर शास्त्री और मनमोहन सिंह कांग्रेस के दो ऐसे नेता रहे हैं, जो प्रधानमंत्री तो बने लेकिन पार्टी अध्यक्ष नहीं रहे हैं। राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2019 में हार के बाद पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से ही यह पद सोनिया गांधी संभाल रही हैं।
Today is the 135th #CongressFoundationDay.
I will attend the flag hoisting ceremony at the AICC this morning & later a public rally in Guwahati, Assam.On our foundation day, let us acknowledge the selfless contribution of millions of Congress men & women through the ages. pic.twitter.com/EmtvImZrJr
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 28, 2019
कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रह चुके नेताओं के नाम इस प्रकार हैं-
- आचार्य कृपलानी (1947-1948)
- पट्टाभि सीतारमैया (1948-1950)
- पुरषोत्तम दास टंडन (1950-1951)
- जवाहरलाल नेहरू (1951-1955)
- यू. एन. धेबर (1955-1959)
- इंदिरा गांधी (1959-1960 और 1978-84)
- नीलम संजीव रेड्डी (1960-1964)
- के. कामराज (1964-1968)
- एस. निजलिंगप्पा (1968-1969)
- पी. मेहुल (1969-1970)
- जगजीवन राम (1970-1972)
- शंकर दयाल शर्मा (1972-1974)
- देवकांत बरआ (1975-1977)
- राजीव गांधी (1985-1991)
- कमलापति त्रिपाठी (1991-1992)
- पी. वी. नरसिंह राव (1992-1996)
- सीताराम केसरी (1996-1998)
- सोनिया गांधी (1998-2017)
- राहुल गांधी (2017-2019)