चैतन्य भारत न्यूज़
नई दिल्ली. कांग्रेस ने गुरुवार देर रात 31 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में राजस्थान की 19 सीटों, गुजरात की 6 व उत्तर प्रदेश की 6 सीटों के नाम का ऐलान किया गया था। शुक्रवार सुबह कांग्रेस ने 12 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में बिहार की 4 सीटों, ओडिशा की 7 व उत्तर प्रदेश की 1 सीट के नाम का ऐलान किया गया है। लिस्ट में बिहार के सुपौल से रंजीत रंजन, समस्तीपुर से अशोक कुमार, मुंगेर से नीलम देवी, सासाराम से मीरा कुमार को टिकट मिला है। साथ ही उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से कांग्रेस ने तनुश्री त्रिपाठी का नाम हटाकर अब सुप्रिया श्रीनाते को टिकट दिया है। बता दें कांग्रेस की सीटों के बंटवारे को लेकर लगातर घमासान चल रहा था जिसके बाद आरजेडी और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर समझौता हो गया है।
कांग्रेस के खाते में जो सीटें आई हैं वह है- सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार और पटना साहिब।
वहीं आरजेडी के खाते में जो सीट आई हैं वह है- नवादा, भागलपुर और दरभंगा।