चैतन्य भारत न्यूज।
भाजपा और कांग्रेस में वाड्रा मामले को लेकर खींचतान जारी है। लोकसभा चुनाव करीब आते ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया है।
इसी बीच कांग्रेस नेता संजय सिंह ने कहा कि आज रॉबर्ट वाड्रा ईडी के सामने हैं।कल मोदी ईडी के सामने होंगे।
संबित पात्रा ने साधा निशाना
पात्रा ने कांग्रेस दफ्तर के बाहर लगे प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के पोस्टर को लेकर भी पार्टी को निशाने पर लिया। पात्रा ने कहा, ”आज कांग्रेस दफ्तर के बाहर दो अपराधियों के पोस्टर लगे हैं, ये दो अपराधी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा हैं।
क्या है वाड्रा मामला…
यह मामला मनी लांड्रिंग और कथित रूप से गैरकानूनी तरीके से विदेशों में संपत्तियां रखने से संबंधित है। लंदन के 12 ब्रायंस्टन स्क्वायर पर स्थित एक संपत्ति की खरीद में धन शोधन के आरोप हैं। इसे 19 लाख पाउंड में खरीदा गया था और इसका स्वामित्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई वाड्रा के पास है।
यह भी पढ़ें- संबित पात्रा ने बताया राहुल गांधी को अपराधी नंबर 1
https://www.chaitanyabharatnews.com/statement-in-the-vadra-case/