चैतन्य भारत न्यूज
लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस को करारी हार मिलने के बाद आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने बैठक आयोजित की। इस बैठक के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खगड़े, सोनिया गांधी, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, प्रियंका गांधी, मीरा कुमार, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, गुलाम नबी आजाद, दिल्ली स्थित कार्यालय में उपस्थित हैं।
Delhi: Visuals from Congress Working Committee(CWC) meeting at party office pic.twitter.com/Kjwy2F5FJP
— ANI (@ANI) May 25, 2019
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की। लेकिन सदस्यों ने राहुल को इस्तीफा ना देने को कहा। बताया जा रहा है कि, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राहुल को मनाने की लाख कोशिश कर रहे हैं लेकिन राहुल अपने फैसले पर अड़े हैं। मनमोहन सिंह ने कहा कि हार जीत लगी रहती है, इस्तीफे की जरूरत नहीं है। फिलहाल अध्यक्ष पद के लिए मंथन जारी है।
Sources: Congress President Rahul Gandhi offers his resignation at CWC, but it has not been accepted by the Committee. pic.twitter.com/Imw1m4ypbQ
— ANI (@ANI) May 25, 2019
इस बैठक में गांधी परिवार से बाहर किसी अन्य नेता को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने पर भी विचार किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि, यदि राहुल का इस्तीफा स्वीकर हो जाता है तो फिर उनकी जगह मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, तरुण गोगोई या फिर सुशील कुमार शिंदे में से किसी को अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इन सभी में अशोक गहलोत के नाम पर सबसे ज्यादा विचार किया जा रहा है क्योंकि वह सोनिया,राहुल और प्रियंका के ज्यादा करीबी हैं।
Delhi: More visuals from Congress Working Committee(CWC) meeting at party office pic.twitter.com/0yiA3eOx1i
— ANI (@ANI) May 25, 2019
गौरतलब है कि, 23 मई को लगभग परिणाम सामने आने के बाद शाम 6 बजे राहुल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर इस बात की घोषणा कर दी थी कि हार की समीक्षा के लिए बैठक होगी। इसके बाद ही राहुल के इस्तीफे की खबर सामने आ गई थी। बता दें लोकसभा चुनाव 2014 में कांग्रेस ने 44 सीट जीती थी, जबकि इस बार पार्टी को महज 52 सीट मिली हैं।