चैतन्य भारत न्यूज
नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। जब से देश अनलॉक हुआ है तो कोरोना मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो गया है। भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण 7 लाख लोगों तक पहुंच गया है। दुनिया में भारत सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देशों में तीसरे नंबर पर है।
भारत ने रविवार को ही सबसे अधिक केस के मामले में रूस को पीछे छोड़ा था। रूस में फिलहाल 6।87 लाख लोग कोविड-19 वायरस से संक्रमित हैं। इनमें से 10,296 लोगों की मौत हो चुकी है।
अब भारत से ज्यादा कोरोना केस अमेरिका और ब्राजील में है। इन दोनों ही देशों में कोरोना विकराल हो चुका है। दोनों ही देशों में सरकारें हर कोशिश के बावजूद इसकी रफ्तार पर लगाम नहीं कस पाई हैं। अमेरिका में इस समय करीब 29।80 लाख और ब्राजील में 16 लोग कोरोना से पीड़ित हैं। कोरोना से अमेरिका में अब तक 1।32 लाख लोग और ब्राज़ील में 65 हजार लोग जान गवां चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक देश में 6 जुलाई सुबह तक कोरोना वायरस के 6,97,413 कोरोना वायरस के मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं कोरोना वायरस के कारण देश में 19693 लोगों की जान भी जा चुकी है। इसके अलावा देश में कोरोना वायरस के कारण 4,24,433 लोग रिकवर भी हो चुके हैं।
ये भी पढ़े…
15 अगस्त तक लॉन्च हो सकती है कोरोना की देसी वैक्सीन, ICMR ने भारत बायोटेक के साथ मिलकर बनाई
1.5 रुपए की इस दवा से ठीक हो गए कोरोना के मरीज, डॉक्टरों की बढ़ी उम्मीद
कोरोना का खौफ: बिना छुए गेट और कम्प्यूटर खुल सकें इसलिए कंपनियां कर्मचारियों के हाथ में लगवा रही चिप, कई राज्यों ने इसे गैर-कानूनी बताया