चैतन्य भारत न्यूज
नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 35 हजार से ज्यादा हो गया है, जबकि इससे मरने वालों का आंकड़ा 1147 तक पहुंच गया है। बता दें 31 मार्च तक देश में 1,397 मामले थे। हालांकि, 8,888 लोग इस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में कोरोना के 25,007 एक्टिव केस हैं। उन्होंने बताया कि, पिछले 24 घंटे में 553 लोग ठीक हुए हैं, रिकवरी रेट 25.37 पहुंच गया है। वहीं, गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने राज्यों में फंसे लोगों को लेकर अहम जानकारी दी।
In the last 24 hours, 1993 positive cases reported; the total number of positive cases is now 35,043: Lav Agrawal, Joint Secy, Health Ministry pic.twitter.com/F2oP1zpTEM
— ANI (@ANI) May 1, 2020
गृह मंत्रालय ने क्या कहा
- गृह मंत्रालय ने गुरुवार को दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों, पर्यटकों, छात्रों को रेलगाड़ियों से जाने की इजाजत दी है।
- गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों से कहा है कि, ट्रकों, सामान ले जाने वाले वाहनों, खाली ट्रकों आदि के लिए किसी अलग पास की जरूरत नहीं होगी।
- गृह मंत्रालय के मुताबिक, हमारे सुरक्षाबल भी कोरोना वायरस से निपटने में मदद दे रहे हैं।
- पाकिस्तान सीमा पर जो किसान फसल काटने जा रहे हैं, उनके सैनिटाइजेशन में बीएसएफ ने मदद की है।
- गृह मंत्रालय ने बताया कि आईटीबीपी ने देश का पहला क्वारंटीन सेंटर स्थापित किया था।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने क्या कहा
- स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे में 553 लोग ठीक हुए हैं, रिकवरी रेट 25.37 हुआ।
- स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1993 नए केस सामने आए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 35,043 पहुंची। जिलों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांटा गया है।
- जितने भी केस आए हैं उनके और कांटेक्ट को मैप किया जाए।