चैतन्य भारत न्यूज
देश में कोरोना वायरस का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक 35 हजार से ज्यादा लोग इसके शिकार हो चुके हैं। कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता देख केंद्र सरकार ने लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है। सरकार ने दो हफ्तों के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया है। यानी अब 17 मई तक लॉकडाउन लागू रहेगा।
लॉकडाउन बढ़ाने की जानकारी गृह मंत्रालय ने दी है। बता दें 3 मई को दूसरे लॉकडाउन की समयसीमा खत्म होने वाली थी। इससे पहले ही सरकार ने देशव्यापी लॉकडाउन को दो हफ्तों के लिए बढ़ाने का फैसला ले लिया है। अब 4 मई से 17 मई तक ये लॉकडाउन 3.0 जारी रहेगा।इस दौरान जारी रहने वाली गतिविधियों के लिए गृह मंत्रालय ने एडवाइजरी भी जारी की है।