चैतन्य भारत न्यूज
पश्चिम बंगाल और ओडिशा में महातूफान अम्फान (Super Cyclone Amphan) ने बुधवार को जमकर तबाही मचाई है। यहां पर तूफानी हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हुई। दोनों ही राज्यों के कई इलाकों में पेड़ और दीवारें गिर गई हैं। तूफान के चलते दोनों राज्यों में 10 से 12 लोगों की मौत हो चुकी है। कुछ ऐसा नजारा था जब अम्फान बर्बादी करने पर उतारू था।
As Cyclone Amphan hit eastern India and Bangladesh, evacuation of millions were complicated by the coronavirus pandemic https://t.co/SE1czVDnJ7 pic.twitter.com/xwUmuiZYc3
— Reuters (@Reuters) May 20, 2020
बंगाल और ओडिशा में 130 से 185 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चली हैं। पेड़ उखड़ गए। बिजली के पोल जमीन पर आ गिरे। चीजें हवा में उड़ रही थी। कारें पानी में तैर रही थीं।
तूफान से बिगड़े हालात पर केंद्र लगातार नजर बनाए हुए है। हालात की समीक्षा के लिए दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक हो रही है।
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने अपने ट्विटर हैंडल से कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इसमें तूफान से तबाही का मंजर साफ देखा जा सकता है। राज्यपाल ने वीडियो के साथ लिखा है, ‘अम्फान के कारण हुई जान माल का हानि से व्यथित हूं। मैं पिछले कुछ दिनों से लगातार एजेंसियों के संपर्क में था। उनकी प्रतिबद्धता ने नुकसान को कम किया है।’
আমফানের প্রকোপে যে প্রাণহানি ঘটেছে বা সম্পত্তি নষ্ট হয়েছে তার জন্যে আমি মর্মাহত । আমি গত কয়েকদিন ধরে ক্রমাগত বিভিন্ন এজেন্সির সাথে সম্পর্ক রেখে চলেছিলাম। তাদের দায়িত্ববোধ ফলে ন্যুনতম ক্ষতি হয়েছে। (1/2) pic.twitter.com/99vYqP2OXh
— Governor West Bengal Jagdeep Dhankhar (@jdhankhar1) May 21, 2020
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि, ‘ऐसा तूफान 283 साल पहले 1737 में आया था। पश्चिम बंगाल में 10-12 और ओडिशा में 3 लोगों के मारे जाने की खबर है। हम मौतों की कोई गिनती नहीं कर पा रहे हैं। कई लोग घायल हो गए हैं। ज्यादातर लोग पेड़ गिरने से मर गए हैं और हमने बार-बार कहा है कि पेड़ नीचे गिर जाएगा, घर से बाहर मत निकलना। बिजली और पानी का कनेक्शन नहीं है, हम 5 लाख लोगों को निकालने में सफल रहे हैं।’
ये भी पढ़े…
सदी का सबसे बड़ा तूफान Amphan हो रहा और ज्यादा ताकतवर, तेज हवाएं और बारिश शुरू, टूटकर गिर रहे पेड़
थाईलैंड ने रखा चक्रवाती तूफान का नाम अम्फान, आप भी जानिए कैसे तय किए जाते हैं तूफानों के नाम
अम्फान तूफान ने आने से पहले ही मचाई तबाही