चैतन्य भारत न्यूज
देश में कोरोना वायरस संकट के बीच ओडिशा में एक और आफत के रूप में अम्फान (Amphan) तूफान दस्तक देने को तैयार है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर और दक्षिण अंडमान सागर के पास कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, इससे ओडिशा और आस-पास के इलाकों में अगले 24 घंटों में चक्रवाती तूफान अम्फान के आने की संभावना है।
In view of cyclone build-up, Indian Coast Guard has initiated various measures in co-ordination with West Bengal&Odisha. ICG vessels are directing fishing boats to return to harbour&giving warming in local language: CPRO Kolkata,Directorate of Public Relations,Ministry of Defence pic.twitter.com/U7fgmpOyPu
— ANI (@ANI) May 16, 2020
मौसम विभाग ने कहा कि, यदि ये चक्रवाती तूफान के तौर पर विकसित हुआ तो ये 17 मई तक उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा और फिर उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इस समय हवा की रफ्तार 55-65 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है, जो बढ़कर 75 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है। इस तूफान के चलते पश्चिम बंगाल (West Bengal), अंडमान निकोबार और ओडिशा (Odisha) के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इस तूफान के कारण ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मेघालय समेत 8 राज्यों में अलर्ट है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व में सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर कम दबाव का एक क्षेत्र देखा गया। ये अगले 24 घंटों में तूफान का रूप ले सकता है।
इस चक्रवाती तूफान के असर के चलते देश के आठ राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने ओडिशा के तटीय जिलों को अलर्ट जारी किया है। साथ ही पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तटीय राज्यों में तूफान की वजह से बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समंदर किनारे ना जाने की सलाह दी है।
ये भी पढ़े…
आप भी जानिए कैसे तय होते हैं तूफानों के नाम
सियाचिन : 19 हजार फीट की ऊंचाई पर हिमस्खलन, बर्फीले तूफान की चपेट में आने से 4 जवान समेत 6 की मौत
बंगाल तट से टकराया प्रचंड चक्रवाती तूफान बुलबुल, 2 लोगों की मौत, अगले 6-8 घंटे बेहद गंभीर
चक्रवाती तूफान बुलबुल ने ओडिशा तट पर मचाई तबाही, तेज हवा ने सैकड़ों पेड़ों को उखाड़ फेंका