चैतन्य भारत न्यूज
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बुधवार देर रात मुंबई के प्रसिद्द लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं। इस दौरान दीपिका पारंपरिक लिबाज में नजर आईं, जिसमें में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दीपिका की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
View this post on Instagram
बप्पा के दर्शनों के लिए दीपिका पूरे भारतीय लिबास में सजी-धजी नजर आईं। उन्होंने हैवी एम्ब्रॉयडरी की गोल्डन साड़ी पहनी थी। दीपिका ने अपना यह लुक लंबे झुमकों से पूरा किया। इंटरनेट पर उनकी ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं और फैंस उनके लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं।
View this post on Instagram
इसके अलावा दीपिका का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वो गणपति बप्पा के सामने मत्था टेककर उनसे आशीर्वाद लेती दिख रही हैं। साथ ही उन्हें हाथ जोड़कर प्रणाम कर रही हैं।
View this post on Instagram
दीपिका को देखने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। वीडियो में देखा जा सकता है फैंस ने दीपिका को चारों ओर से घेर लिया है। उन्हें भीड़ में से निकालने में दीपिका के बॉडीगार्ड के पसीने छूट गए।
वहीं दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म ‘छपाक’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में दीपिका एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म जनवरी 2020 में रिलीज होगी। इसके अलावा दीपिका जल्द ही पति रणवीर सिंह के साथ भी स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगी। वह फिल्म ’83’ में नजर आने वाली हैं। बता दें यह फिल्म 1983 में पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर आधारित है।