चैतन्य भारत न्यूज
बॉलीवुड में कई ऐसे सेलिब्रिटीज हैं जो इंस्टाग्राम पर अपनी ज्यादा फैन फॉलोविंग के लिए मशहूर हैं। इनमें प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण का नाम सबसे पहले आता है। ये दोनों ही एक्ट्रेसेस आज सिर्फ हिंदी सिनेमा तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि इन्होने हॉलीवुड में भी बड़ा नाम कमा लिया है। लेकिन क्या आपको पता है इन दोनों एक्ट्रेसेस का नाम फेक इंस्टाग्राम फॉलोवर्स की लिस्ट में भी टॉप-10 में है। जी हां… प्रियंका और दीपिका के अलावा इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का नाम भी है।
View this post on Instagram
इंस्टीट्यूट ऑफ कंटेपररी म्यूजिक परफॉरमेंस (ICMP) की एक रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है। इस रिसर्च में दुनियाभर के मशहूर सेलिब्रिटीज के फॉलोवर्स की जांच की गई। इनमें प्रियंका और दीपिका के इंस्टाग्राम फेक फॉलोवर्स की संख्या सबसे ज्यादा पाई गई। फेक फॉलोवर्स की लिस्ट में दीपिका का नाम छठे नंबर पर है। उनके कुल फॉलोवर्स में फेक फॉलोवर्स की संख्या 45 प्रतिशत है। यानी दीपिका के कुल 13,97,98,916 में से 63,441,661 फॉलोवर्स फेक हैं।
View this post on Instagram
वहीं प्रियंका की बात करें तो उनके फेक फॉलोवर्स की संख्या 43 प्रतिशत है और इसी के साथ वह इस लिस्ट में दसवें स्थान हैं। उनके इंस्टाग्राम फॉलोवर्स की संख्या 11,21,94,500 है जिसमें 4,85,54,193 फॉलोवर्स फेक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 2,71,000 डॉलर यानी 1,92,52,409.10 रुपए लेती हैं।
View this post on Instagram
फेक सोशल मीडिया फॉलोवर्स की लिस्ट में कोहली का नाम भी बहुत आगे है। उनके फेक फॉलोवर्स की संख्या 44 प्रतिशत है। यानी कोहली के 6,70,29,904 में 2,96,53,647 फॉलोवर्स फेक हैं। बता दें कोहली अपनी एक पोस्ट के लिए 1,96,000 डॉलर यानी 1,39,24,251.60 रुपए लेते हैं।