चैतन्य भारत न्यूज
नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 का परिणाम घोषित होने के बाद मंगलवार देर रात महरौली से नवनिर्वाचित आम आदमी पार्टी विधायक नरेश यादव के काफिले पर कातिलाना हमला किया गया है। इस हमले में आप कार्यकर्ता अशोक मान की मौत हो गई है। जबकि एक शख्स के घायल होने की खबर है।
घटना किशनगढ़ इलाके की है। जानकारी के मुताबिक, रात के समय मंदिर से दर्शन कर अपने काफिले के साथ लौट रहे नरेश यादव पर किसी ने बीच रास्ते फायरिंग कर दी। AAP सांसद संजय सिंह ने इस मामले को लेकर ट्वीट भी किया। संजय सिंह ने लिखा कि ‘महरौली विधायक नरेश यादव के काफिले पर हमला अशोक मान की सरेआम हत्या। ये है दिल्ली में कानून का राज। मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे नरेश यादव।’
मेहरौली विधायक नरेश यादव के क़ाफ़िले पर हमला अशोक मान की सरेआम हत्या ये है दिल्ली में क़ानून का राज, मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे नरेश यादव
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) February 11, 2020
पुलिस के मुताबिक, आरोपी का कहना है कि AAP विधायक पर हमला करने नहीं आए थे, बल्कि अशोक मान और उसके भतीजे हरेंद्र को मारने आए थे। आरोपियों ने अशोक मान के काफी नजदीक जाकर 6 गोलियां मारी, जिसमें दो गोलियां हरेंद्र को लगी। कहा जा रहा है कि हमलावर ने पुरानी रंजिश के चलते गोलियां चलाई है।
Shots fired at AAP MLA@MLA_NareshYadav
and the volunteers accompanying him while they were on way back from temple.At least one volunteer has passed away due to bullet wounds. Another is injured.
— AAP (@AamAadmiParty) February 11, 2020
वहीं AAP विधायक नरेश यादव का कहना है कि, ‘ये घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, इस हमले के पीछे क्या कारण है मैं नहीं जानता। अचानक ही गोलियां चलीं। जिस गाड़ी में मैं था, उस पर भी हमला किया गया। पुलिस की जांच में मैं मदद करने को तैयार हूं।’