चैतन्य भारत न्यूज
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित का शनिवार को निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक, वह लंबे वक्त से बीमार चल रही थीं। दिल का दौरा पड़ने के बाद वह दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती थीं जहां शीला ने 81 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दें कांग्रेस की दिग्गज नेता रहीं शीला दीक्षित 15 साल तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।
Former Delhi Chief Minister & Congress leader Sheila Dikshit, passes away in Delhi at the age of 81 years. (file pic) pic.twitter.com/8rqv8qfnAQ
— ANI (@ANI) July 20, 2019
शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था। उन्होंने शुरुआती शिक्षा दिल्ली के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से पूरी की और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज से शीला ने मास्टर्स ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की। बता दें शीला दीक्षित साल 1984 से 1989 तक उत्तर प्रदेश के कन्नौज से सांसद रहीं। इसके बाद उन्होंने दिल्ली से मुख्यमंत्री पद का चुनाव लड़ा और 1998 में जीत हासिल की।
Deeply saddened by the demise of Sheila Dikshit Ji. Blessed with a warm and affable personality, she made a noteworthy contribution to Delhi’s development. Condolences to her family and supporters. Om Shanti. pic.twitter.com/jERrvJlQ4X
— Narendra Modi (@narendramodi) July 20, 2019
शीला दीक्षित साल 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। दिल्ली का चेहरा बदलने का श्रेय शीला दीक्षित को ही दिया जाता है। उनके कार्यकाल में दिल्ली में कई सारे विकास कार्य हुए थे। 2014 में उन्हें केरल का राज्यपाल भी बनाया गया था। हालांकि उन्होंने अगस्त 2014 में ही इस पद से इस्तीफा दे दिया था। शीला दीक्षित ने इस बार उत्तर-पूर्व दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ा था। लेकिन उन्हें इस चुनाव में भाजपा के मनोज तिवारी के सामने हार का सामना करना पड़ा था। शीला दीक्षित के दो बच्चे बेटा संदीप दीक्षित और बेटी लतिका सैयद हैं। उनके बेटे संदीप कांग्रेस से सांसद रह चुके हैं।
Just now got to know about the extremely terrible news about the passing away of Mrs Sheila Dikshit ji. It is a huge loss for Delhi and her contribution will always be remembered. My heartfelt condolences to her family members. May her soul rest in peace
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 20, 2019