चैतन्य भारत न्यूज
नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर सोमवार को सुबह भी जारी है। दिल्ली में सुबह घने कोहरे के छाए रहने से रेल और विमान सेवा पर असर पड़ा है। खबरों के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह की शुरुआत 2.6 डिग्री के साथ से हुई, जबकि पालम में पारा 2.9 डिग्री रहा। कम से कम 30 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
वहीं, दिल्ली एयरपोर्ट से तीन विमान को डायवर्ट किया गया है। सभी यात्रियों से अपील की जा रही है कि वह विमान का स्टेटस जानने के लिए अपनी एयरलाइन के टच में रहें। स्पाइसजेट, इंडिगो की तरफ से ट्वीट कर यात्रियों को संपर्क में रहने की अपील की गई है।
Indian Meteorological Dept: Temperatures at 5.30 am IST on 30th Dec 2019 and change in temperature in last 24 hours for major stations of North India: pic.twitter.com/9rGp1TPq7M
— ANI (@ANI) December 30, 2019
मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार सुबह 5:30 बजे दिल्ली में पारा 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके अलावा सोमवार को एक्यूआई लेवल दिल्ली में सुबह 6:40 पर 449 दर्ज किया गया। इतना ही नही साल के पहले दिन दिल्ली-एनसीआर में बारिश पड़ने की उम्मीद है जो 3 जनवरी तक जारी रह सकती है।
Delhi: Foggy weather conditions at New Delhi railway station. 30 trains are running late due to low visibility in the Northern Railway region. Minimum temperature of 2.5°C was recorded in the national capital, on 29th December (yesterday). pic.twitter.com/M3tADXSieB
— ANI (@ANI) December 30, 2019
मौसम विभाग ने कहा कि, हरियाणा और पंजाब में अगले कुछ दिन ठंड का प्रकोप बना रह सकता है। वहीं, श्रीनगर में तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। मशहूर डल झील के कई हिस्से बर्फ में तब्दील हो गए और रात में श्रीनगर का तापमान शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।