चैतन्य भारत न्यूज
नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में आम आदमी पार्टी बढ़त हासिल करती नजर आ रही है। हालांकि चुनावी रण में कौन बाजी मारेगा…? ये अब से कुछ देर में साफ हो जाएगा। सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी लगातार जीत का दावा कर रही हैं वहीं कांग्रेस भी चमत्कार की उम्मीद लगाए बैठी है।
इस बीच कांग्रेस नेता मुकेश शर्मा ने ट्वीट कर कहा कि, ‘मैं अपनी हार स्वीकार करते हुए, विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं व कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं और आशा करता हूं कि क्षेत्र का चौमुखी विकास होगा। मैं भविष्य में भी दिल्ली, विकासपुरी व उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए लड़ाई लड़ता रहूंगा।’
मैं अपनी हार स्वीकार करते हुए, विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं व कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं और आशा करता हूं कि क्षेत्र का चौमुखी विकास होगा।
मैं भविष्य में भी दिल्ली, विकासपुरी व उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए लड़ाई लड़ता रहूंगा।
— Mukesh Sharma (@MukeshSharmaMLA) February 11, 2020
वहीं अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के दफ्तर पहुंच गए हैं। रुझानों में AAP 60 के आंकड़े को छूती हुई दिख रही है। ऐसे में दफ्तर में समर्थकों में जश्न का माहौल है। दिल्ली की रोहिणी सीट से बीजेपी के विजेंद्र गुप्ता आगे चल रहे हैं, कांग्रेस की कृष्णा तीरथ भी इस वक्त आगे चल रही हैं। इसके अलावा ओखला से अमानतुल्लाह खान आगे चल रहे हैं।
कालकाजी से आतिशी आगे चल रही हैं। चांदनी चौक से अलका लांबा पीछे चल रही हैं। वहीं मॉडल टाउन से कपिल मिश्रा पीछे चल रहे हैं। बता दें मॉडल टाउन से जहां बीजेपी के प्रत्याशी कपिल मिश्रा हैं, तो वहीं आप ने साल 2015 में चुनाव जीतने वाले अखिलेश पति त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है।