चैतन्य भारत न्यूज
भारतीय क्रिकेट टीम के ‘कैप्टन कूल’ यानी महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप 2019 खेलने के बाद क्रिकेट जगत को अलविदा कह देंगे। ऐसे में उनके फैंस ये जानने को उत्सुक हैं कि धोनी संन्यास लेने के बाद क्या करेंगे? हाल ही में धोनी ने संन्यास लेने के बाद के अपने प्लान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि, बचपन से वह चित्रकार बनना चाहते थे। इसलिए क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद वह अपने इस शौक को पूरा करना चाहेंगे।’
Each and every Dhoni fans must Watch this stunning video #WhyDhoniWhy @msdhoni pic.twitter.com/OGUOgpnQHn
— Svasan (@ssvasan91) May 20, 2019
हाल ही में धोनी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे अपने प्लान के बारे में बता रहे हैं और साथ ही कुछ पेंटिंग्स भी दिखा रहे हैं। धोनी ने कहा कि, ‘मैं आप सभी एक गोपनीय बात बताना चाहता हूं। बचपन से ही मैं एक चित्रकार बनना चाहता था। अब मैंने बहुत क्रिकेट खेल लिया है और इसलिए मैंने ये फैसला किया है कि अब समय वह करने का आ गया है जो मैं हमेशा से करना चाहता था। इसलिए मैंने कुछ पेंटिंग बनाई हैं।’
वीडियो में धोनी ने सबसे पहले जो पेंटिंग दिखाई है वो एक प्राकृतिक दृश्य की है। दूसरी पेंटिंग के बारे में धोनी ने कहा कि, यह ऐसा है जैसा भविष्य में परिवहन का साधन हो सकते हैं। इसके अलावा तीसरी पेंटिंग को धोनी ने अपनी फेवरेट बताया। उन्होंने पेंटिंग के बारे में कहा कि, यह उनकी प्रतिकृति है जिसमें वह आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की जर्सी में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी ने वीडियो में आगे ये भी कहा कि, जल्द ही वह अपनी पेंटिंग की प्रदर्शनी भी लगाएंगे। साथ ही उन्होंने इस संबंध में अपने फैंस से सलाह भी मांगी है। बता दें धोनी क्रिकेट के महाकुंभ में भाग लेने के लिए काफी उत्साहित हैं और वे भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। विश्व कप की शुरुआत 30 मई से होने जा रही है।