चैतन्य भारत न्यूज
इस साल देशभर में 27 अक्टूबर के दिन दिवाली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। दिवाली की शाम को शुभ मुहुर्त में माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना होती है। देवी लक्ष्मी धन की देवी हैं। मान्यता है कि दिवाली की रात को धन की देवी लक्ष्मी जिसके भी घर में ठहरती हैं उनके घर पर धन-संपदा की कभी भी कोई कमी नहीं रहती। खास बात यह है कि इस साल दिवाली पर एक खास संयोग भी बनने जा रहा हैं जो बहुत शुभ फल देने वाला है।
दिवाली का शुभ संयोग
हर साल दिवाली अमावस्या के दिन पड़ती है परंतु इस वर्ष दिवाली पर दर्श अमावस्या का संयोग बन रहा है। आध्यात्मिक दृष्टि से दर्श अमावस्या के दिन चंद्रमा की पूजा लाभकारी मानी जाती है। इस दिन चांद पूरा दिखाई नही देता है साथ ही इस दिन व्रत का अपना महत्त्व होता है। मान्यता है कि, इस दिन चंद्रमा की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन से दुख दूर होते है और लोगों को बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है। इस दिन चंद्र दर्शन से भाग्य में वृद्धि होती है और जीवन में सुख-समृद्धि मिलती है।
दिवाली शुभ मुहूर्त
लक्ष्मी पूजन महूर्त- शाम 6.43 से रात 8.14 तक
प्रदोष काल महूर्त- शाम 5.40 से रात 8.14 तक