चैतन्य भारत न्यूज
चेन्नई. तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में डॉक्टरों ने एक गाय के पेट से 52 किलो प्लास्टिक निकाला है जिसे देखकर खुद डॉक्टर भी हैरान है। दरअसल, तिरुमुल्लाइल की एक गाय को उसके मालिक द्वारा पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय चेन्नई में तब लाया गया, जब उसने देखा कि गाय अपने ही पेट पर लगातार लात मार रही है और उसके पेट में दर्द हो रहा था।
उस गाय के पेट में इतना प्लास्टिक भरा हुआ था कि उसके दूध उत्पादन की क्षमता भी घट गई थी। गाय को पेशाब और गोबर करने में भी बहुत दिक्कत होती थी। जानकारी के मुताबिक, गाय की सर्जरी वेटरनरी एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी में की गई। इस सर्जरी में वेटरनरी एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी के पोस्ट ग्रेजुएशन स्टूडेंट्स ने भी अपना योगदान दिया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Surgeons Remove 52 Kg Plastic from Ailing Cow’s Stomach in Tamil Nadu.
It took surgeons of Tamil Nadu Veterinary University, Vepery, over 5 Hours to clear out all the plastic the cow had ingested.@AfrozShah1 @Actor_Vivek@ErikSolheim @UNEnvironment#plasticpollution pic.twitter.com/nkdjeKezO5
— Kishore Chandran (@Kishore36451190) October 21, 2019
इस प्रक्रिया में डॉक्टरों को 5 घंटे का समय लगा। प्लास्टिक के अलावा दो पेंच और एक सिक्का भी गाय के पेट से निकाला गया है। सर्जन ए. वेलावन ने बताया कि, ‘गाय के पेट में इतनी भारी मात्रा में प्लास्टिक होने की वजह से उसे दर्द होता था। साथ ही उसने दूध देना भी कम कर दिया था।’ उन्होंने बताया कि, गाय के पेट में जो चार हिस्से होते हैं, उसमें से एक के 75 प्रतिशत हिस्से में सिर्फ प्लास्टिक भरा हुआ था। कहा जा रहा है कि सर्जरी में सिर्फ 140 रुपए ही खर्च हुए, जबकि अगर किसी निजी अस्पताल में सर्जरी होती तो 30 हजार रुपए से ज्यादा खर्च होते।