चैतन्य भारत न्यूज
अहमदाबाद. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार सुबह अपनी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनेर के साथ अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। अहमदाबाद आकर ट्रंप साबरमती आश्रम गए जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और साथ ही पत्नी के साथ मिलकर चरखा भी चलाया। इसके बाद ट्रंप दुनिया के सबसे बड़े मोटेरा स्टेडियम पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ट्रंप ने मिलकर ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम का आगाज किया।
The world’s biggest democracy welcomes you, Mr. Trump.
We may be in Gujarat, but entire India is excited to invite you.
The arrival of POTUS, FLOTUS, Ivanka Trump and Jared Kushner gives the Indo-US ties a familial touch and adds warmth to it: PM Modi #NamasteTrump pic.twitter.com/0yFUKbHQqx
— BJP (@BJP4India) February 24, 2020
पीएम मोदी ने संबोधन में कहा कि, ‘ट्रंप का दौरा परिवार की मिठास दे रहा है। भारत और अमेरिका की दोस्ती गहरी हुई। आज दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र एक मंच पर हैं। हर जगह भारत की विविधता के रंग हैं। विविधता से भरे भारत में ट्रंप का स्वागत है। अमेरिका की प्रथम महिला का भारत आना सम्मान की बात है। जेरेड और इवांका को यहां देखकर खुशी हो रही है। पूरा भारत ट्रंप का स्वागत कर रहा है। बहुत कुछ है जो हम साझा करते हैं। जैसे की- साझा मूल्य और आदर्श, उद्यम और नवाचार की साझा भावना। साझा किए गए अवसर और चुनौतियां, साझा आशाएं और आकांक्षाएं।’
पीएम मोदी ने कहा कि, ‘यह भारत और अमेरिका के बीच मजबूत रिश्ते का आधार है। एक ‘Land Of the Free’ है, तो दूसरा पूरे विश्व को एक परिवार मानता है।
एक को स्टेचू ऑफ लिबर्टी पर गर्व है तो दूसरे को, दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा- सरदार पटेल की स्टेचू ऑफ यूनिटी पर।’
पीएम ने आगे कहा कि, ‘राष्ट्रपति ट्रंप की ये यात्रा, भारत और अमेरिका के संबंधों का नया अध्याय है। एक ऐसा अध्याय जो अमेरिका और भारत के लोगों की प्रगति और समृद्धि का एक नया दस्तावेज बनेगा।’
पीएम मोदी ने कहा कि, ‘दो व्यक्ति हों या दो देशों के संबंध, उसका सबसे बड़ा आधार होता है, विश्वास। पिछले कुछ वर्षों में भारत और अमेरिका के बीच विश्वास जिस नई ऊंचाई में पहुंचा है, वो ऐतिहासिक है। अमेरिका की अपनी यात्राओं में मैंने इस विश्वास को दिनों-दिन बढ़ते हुए देखा है।’
प्रधानमंत्री बोले, ज’ब व्हाइट हाउस में दिवाली मनाई जाती है, तो अमेरिका में रहने वाले 40 लाख भारतीय भी अमेरिका की प्रगति और समृद्धि के सह-यात्री होने पर गर्व महसूस करते हैं। अमेरिका की तरफ भारत में भी परिवर्तन के लिए अभूतपूर्व अधीरता है।’
पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘आज भारत में दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम ही नहीं है,आज भारत दुनिया की सबसे बड़ी स्वाथ्य्य बीमा स्कीम भी चला रहा है। आज भारत में दुनिया का सबसे बड़ा सोलर पार्क ही नहीं बन रहा। बल्कि आज भारत में दुनिया का सबसे बड़ा सेनीटेशन प्रोग्राम भी चल रहा है।’
पीएम ने कहा, ‘आज जो देश भारत का सबसे बड़ा ट्रेंडिंग पार्टनर है, वो देश है अमेरिका। आज भारत की सेनाएं जिस देश के साथ सबसे ज्यादा युद्ध अभ्यास कर रही हैं- वो है अमेरिका। आज जिस देश के साथ भारत की सबसे व्यापक रीसर्च एंड डवलपमेंट पार्टनरशिप है- वो है अमेरिका’
ये भी पढ़े…
डोनाल्ड ट्रंप के ताजमहल दौरे को लेकर खास तैयारियां, 389 साल में पहली बार हो रही शाहजहां-मुमताज की कब्र की मड पैक थेरेपी
अहमदाबाद पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, पीएम मोदी ने किया भव्य स्वागत, 22 किमी लंबा रोड शो करेंगे, देखें पूरा शेड्यूल
अमेरिका से अहमदाबाद के लिए रवाना हुए ट्रंप, पीएम मोदी ने कहा- भारत को आपका इंतजार, दोस्ती बढ़ाएगा ये दौरा
सोने की शाही थाली में भोजन करेंगे ट्रंप तो चांदी के कप में पिएंगे चाय
ट्रंप की सुरक्षा में होगा एंटी ड्रोन प्रणाली का इस्तेमाल, लोगों के घर से बाहर निकलने और खिड़की से झांकने पर भी रोक
किसी बंकर से कम नहीं डोनाल्ड ट्रंप की कार द बीस्ट, बम, गोली, बारूद इसके आगे सब हैं फेल