चैतन्य भारत न्यूज
बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह का जलवा अमेरिका तक छाया हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रणवीर के एक गाने पर जमकर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि ट्रंप का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है। कमाल की बात यह है कि इस वीडियो को ट्रंप के ऑफिस के ही एक कर्मचारी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
दरअसल यह वीडियो किसी फैन द्वारा एडिटिंग की मदद से बनाया गया है, जिसमें ‘मल्हारी’ गाने पर नाचते हुए रणवीर के चेहरे पर ट्रंप के चेहरे को लगा दिया गया है। इस वीडियो को डैन स्केविनो के एकाउंट से शेयर किया गया है। डैन ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि, ‘नफरत करने वालों को पागल बनाने का मेरा कोई इरादा नहीं है, लेकिन इतने शानदार सप्ताह के बाद, इसे एक और शानदार दिन के साथ खत्म करते हैं।’
By no means do I intend to drive the haters crazy today — but after such an awesome week, let’s wrap it up with a another great day! #KAG2020 pic.twitter.com/LDBKyNC1pO
— Dan Scavino (@DanScavino) August 2, 2019
बता दें यह गाना रणवीर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ का है। इस फिल्म में रणवीर ने पेशवा बाजीराव का किरदार निभाया था और उनके इस किरदार को सभी ने खूब पसंद किया था। साल 2015 में आई ये फिल्म रणवीर के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है।
इस फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ‘मस्तानी’ के किरदार में नजर आईं थीं, जबकि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बाजीराव की पत्नी ‘काशीबाई’ का किरदार निभाया था। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था जिसका गाना ‘मल्हारी’ खूब पॉपुलर हुआ था।