चैतन्य भारत न्यूज
आगरा. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दो दिवसीय भारत दौरे के लिए सोमवार सुबह अहमदाबाद पहुंचे। इस यात्रा पर उनके साथ पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनेर भी हैं। अहमदाबाद में ट्रंप सबसे पहले साबरमती आश्रम गए और फिर उन्होंने मोटेरा स्टेडियम में ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके बाद ट्रंप आगरा पहुंचे, जहां उन्होंने पत्नी संग ताजमहल का दीदार किया।
Agra: US President Donald Trump and First Lady Melania Trump at the Taj Mahal. pic.twitter.com/jjyrHrC1Yz
— ANI (@ANI) February 24, 2020
Agra: US President Donald Trump and First Lady Melania Trump at the Taj Mahal. pic.twitter.com/DOd4tu8iOQ
— ANI (@ANI) February 24, 2020
Agra: US President Donald Trump and First Lady Melania Trump at the Taj Mahal. pic.twitter.com/BDZVQbHJ2T
— ANI (@ANI) February 24, 2020
ट्रंप और मेलानिया ने ताजमहल की खूबसूरती निहारने के बाद उसके सामने तस्वीर भी खिंचवाई। एक गाइड उन्हें ताजमहल के इतिहास के बारे में बताया।
#WATCH US President Donald Trump and First Lady Melania Trump at the Taj Mahal in Agra. pic.twitter.com/hoPx0M8kAd
— ANI (@ANI) February 24, 2020
US President Donald Trump’s message in the visitor’s book at the Taj Mahal- “Taj Mahal inspires awe, a timeless testament to the rich and diverse beauty of Indian culture! Thank you, India”. pic.twitter.com/QtD87OeiYk
— ANI (@ANI) February 24, 2020
ट्रंप ने ताजमहल की विजिटर बुक में संदेश लिखा कि, ‘ताज भारतीय संस्कृति की समृद्ध धरोहर है। ताजमहल भारतीय संस्कृति की विविधतापूर्ण सुंदरता है।’
Uttar Pradesh: US President Donald Trump’s daughter Ivanka Trump and her husband Jared Kushner at the Taj Mahal in Agra. pic.twitter.com/c2zxTQMeZ5
— ANI (@ANI) February 24, 2020
ट्रंप की बेटी इवांका और उनके पति जारेड कुशनर ने भी ताजमहल देखा।
Uttar Pradesh: US President Donald Trump’s daughter Ivanka Trump and her husband Jared Kushner at the Taj Mahal in Agra. pic.twitter.com/z1LtpUQJje
— ANI (@ANI) February 24, 2020
बता दें ट्रंप ने अहमदाबाद का दौरा करने के बाद हिंदी में ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि- ‘प्रथम महिला और मैं इस देश के हर नागरिक को एक संदेश देने के लिए दुनिया का 8000 मील का चक्कर लगा कर यहां आए हैं l अमेरिका भारत को प्रेम करता है अमेरिका भारत का सम्मान करता है और अमरीका के लोग हमेशा भारत के लोगों के सच्चे और निष्ठावान दोस्त रहेंगे।’
ट्रंप ने एक और ट्वीट किया जिसमें लिखा कि, ‘अमेरिका और भारत अपने देशों को मजबूत बनाएंगे, अपने लोगों को संपन्न बनाएंगे, बड़े सपने देखने वालों को और बड़ा बनाएंगे और अपना भविष्य पहले से कहीं अधिक उज्जवल बनाएंगे… और यह तो शुरुआत ही है।’
बता दें ट्रंप अपने परिवार के साथ शाम 6:45 बजे आगरा से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। करीब 7:30 बजे दिल्ली पहुंचकर वे पालम एयर फाॅर्स स्टेशन पहुंचेंगे। फिर वे होटल के लिए रवाना हो जाएंगे।