चैतन्य भारत न्यूज
मंगलवार शाम 4 बजकर 35 मिनट पर दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई। भूकंप का मुख्य केंद्र पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में था। भारत में तो भूकंप से अब तक किसी भी नुकसान की खबर नहीं मिली है लेकिन पाकिस्तान में इसके कारण बड़े नुकसान की सूचना मिल रही है। यहां भूकंप के कारण 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
Condition of road at Jatlan near Bhimber AJK after #earthquake. I hope everyone is safe pic.twitter.com/NAq5ihw4pA
— Muhammad Zubair (@zchodhury) September 24, 2019
पीओके के मीरपुर में भूकंप से भारी तबाही हुई है। वहां कई इमारतें गिरीं हैं। भूकंप के कारण पाकिस्तान में कई जगहों पर सड़कें बीच से फट गईं हैं। गाड़ियां भी पलट गईं हैं। जानकारी के मुताबिक, भूकंप का मुख्य केंद्र पाकिस्तान के रावलपिंडी के पास जाटलान में था। यह लाहौर से करीब से 173 किलोमीटर दूर है।
Damage to roads in AJK in Pakistan after the 5.8 magnitude earthquake just under an hour ago – epicentre is 1 km SE of New Mirpur
These pics are from that area pic.twitter.com/L1LEIQ5Nhc
— omar r quraishi (@omar_quraishi) September 24, 2019
Absolutely terrifying visuals from road b/w Dina Jhelum and Mirpur after Earthquake
Epicenter was 5 km North to Jhelum #Pakistan #Earthquake pic.twitter.com/TpdVzjup18— Reham Khan (@RehamKhan1) September 24, 2019
दिल्ली के अलावा हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, चंडीगढ़, गुरदासपुर में भी झटके महसूस किए गए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले साल 2005 में भी जम्मू-कश्मीर में ऐसा ही तेज भूकंप आया था। उस समय कश्मीर में काफी नुकसान भी हुआ था। 2005 में भूकंप की तीव्रता 7.6 स्केल मापी गई थीं, जिसमें काफी लोगों की मौत हुई थी।
Post #EarthQuake pic from Jehlum.
May Allah save us from such disasters Ameen. pic.twitter.com/dcOOJac8rp— CHAUDHARY (@AbdulMananRaza1) September 24, 2019
These Are Some Pics From POK After #earthquake Of Magnitude 6.3 pic.twitter.com/ERJzVyHwSR
— Amrita Pandey (@Amrita_pandey1) September 24, 2019
Powerful earthquake jolted several parts of Punjab, KP and Kashmir.
According to the US Geological Survey (USGS), the 5.8-magnitude earthquake struck at a shallow depth of 10 kilometers with its epicenter lying 1km southeast of Mirpur, Azad Jammu and Kashmir pic.twitter.com/8f3IfX4Q7t— Murtaza Ali Shah (@MurtazaViews) September 24, 2019
Massive 5.7 earthquake causes significant damage in Azad Kashmir. #Pakistan pic.twitter.com/UP6hgunKes
— Javeria Siddique (@javerias) September 24, 2019