चैतन्य भारत न्यूज
देशभर में आज ईद मनाई जा रही है। सुबह से ही लोग मस्जिद जाकर विशेष नमाज का हिस्सा बन रहे हैं। सेवई और मेवे की दुकानों पर भी रौनक देखने को मिली। बच्चों के बीच ईद का खुमार छाया हुआ है। नए कपड़े पहनकर बच्चे ईदगाह पर पहुंचे। मुस्लिम समुदाय के लोग गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं।
Have a blessed Id-ul-Fitr. pic.twitter.com/71R9GMW3Tf
— Narendra Modi (@narendramodi) June 5, 2019
राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने दी बधाई
ईद के खास मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा- ‘पवित्र रमजान महीने के समापन पर यह त्योहार धर्मार्थ, भाईचारा और दया के हमारे विश्वास को मजबूत करता है।’ उन्होंने कहा, ‘इस दिन हम खुद को उन चिर मूल्यों के प्रति खुद को समर्पित करें जो हमारी सभ्यता को दर्शाते हैं।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सभी को ईद-उल-फितर की बधाई दी। सोशल मीडिया पर भी ईद मनाते हुए लोगों की तस्वीरें वायरल हो रही है।
Attari-Wagah Border: Border Security Force personnel exchange sweets with their Pakistani counterparts on the occasion of #EidUlFitr today. pic.twitter.com/QxvpLzxK2D
— ANI (@ANI) June 5, 2019
Border Security Force personnel exchanged sweets with Border Guards Bangladesh personnel in Fulbari, at Indo-Bangladesh border near Siliguri in West Bengal. #EidUlFitr pic.twitter.com/sRKf6hG375
— ANI (@ANI) June 5, 2019
बॉर्डर पर जवानों ने बांटी मिठाई
ईद-उल-फितर के मौके अटारी-वाघा बॉर्डर पर बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी सेना के जवानों को मिठाई दी। वहीं सिलीगुड़ी में भी भारत-बांग्लादेश बॉर्डर के पास बीएसएफ और बॉर्डर गॉर्ड्स बांग्लादेश के जवानों ने ईद-उल-फितर के मौके पर एक-दूसरे को मिठाइयां दी।
Vadodara: Cricketer Yusuf Pathan greets people after offering namaz at Taif Nagar Masjid on #EidUlFitr today. #Gujarat pic.twitter.com/WR7Y4SzDSI
— ANI (@ANI) June 5, 2019
ईद के चांद के दीदार के साथ रमजान खत्म
बता दें ईद के इस खास मौके पर आज पुरानी दिल्ली के चूड़ीवालान की हौज वाली मस्जिद में सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर विशेष नमाज अदा की गई। वहीं जामा मस्जिद में भी सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर नमाज पढ़ी गई। मंगलवार को जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने घोषणा की थी कि बुधवार को देशभर में ईद मनाई जाएगी। महीनेभर रोजा रखने के बाद मंगलवार शाम लोगों ने ईद के चांद का दीदार किया। ईद का चांद दिखने के साथ ही रमजान का पवित्र महीना खत्म हो गया।
Gorakhpur: People offer namaz at Mubarak Khan Shaheed Eidgah on #EidUlFitr today. pic.twitter.com/JOsfsevSvg
— ANI UP (@ANINewsUP) June 5, 2019
Jammu & Kashmir: Visuals from Eidgah in Jammu as people offer namaz on #EidUlFitr today. pic.twitter.com/uFAlcHVZDk
— ANI (@ANI) June 5, 2019
Delhi: Union Minister of Minority Affairs Mukhtar Abbas Naqvi offered namaz at Panja Sharif, Kashmiri Gate on #EidUlFitr today. pic.twitter.com/5lymBymra3
— ANI (@ANI) June 5, 2019