चैतन्य भारत न्यूज
तमिलनाडु में एक हाथी की दर्दनाक मौत की खबर सामने आई है। यहां नीलगिरी में एक हाथी पर किसी ने जलता हुआ टायर फेंक दिया। वह टायर जाकर हाथी के कान में फंस गया। इस वजह से हाथी बुरी तरह घायल हो गया। कुछ दिनों तक उसका इलाज चलता रहा और फिर वह जिंदगी से जंग हार गया। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
Barbaric act in Nilgiris, Tamilnadu. An elephant was attacked with a burning tyre, in a private resort, killing the animal. Hope the guilty are punished for this inhumane act of violence. #WA #EveryLifeMatters #SaveWildlife pic.twitter.com/iLJn2yxgdq
— Praveen Angusamy, IFS 🐾 (@PraveenIFShere) January 22, 2021
क्या है मामला
ये पूरा मामला नीलगिरी के मसिनागुड़ी क्षेत्र का है। यहां किसी ने टायर में आग लगाकर उसे 40 वर्षीय एक हाथी के ऊपर फेंक दिया। ये जलता हुआ टायर हाथी के कान में जाकर फंस गया। जिसके चलते हाथी दर्द से तड़पकर इधर-उधर भागने लगा। इस दौरान उसके कान के आसपास का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया।
इलाज के दौरान तोड़ा दम
जैसे ही लोगों ने हाथी को देखा तो वन विभाग को जानकारी दी। फिर वन रेंजर्स उपचार के लिए उसे मुदुमलाई टाइगर रिजर्व ले गए। हालांकि, वन विभाग के स्टाफ द्वारा किए जा रहे तमाम प्रयासों के बावजूद भी हाथी को बचाया नहीं जा सका। उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद हाथी को क्रेन के जरिए ट्रक पर लादकर अंतिम क्रिया के लिए ले जाया गया।
It’s really moving to see this tearful bid adieu to an elephant by his companion forester at Sadivayal Elephant Camp in Mudumalai Tiger Reserve, Tamil Nadu. #GreenGuards #elephants
VC: @karthisathees pic.twitter.com/xMQNop1YfI— Ramesh Pandey (@rameshpandeyifs) January 20, 2021
अंतिम विदाई का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर हाथी की अंतिम विदाई का भी वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि वन रेंजर ट्रक में पड़े हाथी की सूंड को पकड़कर रो रहा है। वन रेंजर के इस इमोशनल वीडियो ने सोशल मीडिया पर हर किसी को भावुक कर दिया है। माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर हजारों लोगों ने इस वीडियो को देखा है।