चैतन्य भारत न्यूज
बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल जल्द ही दोबारा मां बनने वाली हैं। इन दिनों ईशा अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं। ईशा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वह हर दूसरे दिन अपने बारे में फैंस को जानकारियां शेयर करती रहती हैं। हाल ही में ईशा ने बेबी बंप के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
View this post on Instagram
ईशा ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीर में आप देख सकते हैं ईशा सोफे पर आराम से बैठी हुईं नजर आ रही हैं। मुंबई की गर्मी में भी वह फुल एन्जॉय कर रही हैं। इस तस्वीर को शेयर कर ईशा ने बताया कि, “गर्मी बहुत है और मेरा तीसरा ट्राईमेस्टर चल रहा है।” सोफे पर बैठी हुईं ईशा कूल मूड में नजर आ रही हैं। फैंस को उनकी ये तस्वीर खूब पसंद आई। सोशल मीडिया पर ईशा की ये तस्वीरें फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं।
View this post on Instagram
बता दें कुछ दिनों पहले ही ईशा के लिए उनके पति और परिवार वालों ने बेबी शॉवर पार्टी आयोजित की थी। इस पार्टी ने ईशा की बहन अहाना देओल और दोस्तों ने शिरकत की थी। बेबी शॉवर की तस्वीरें ईशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी और बहन और दोस्तों को शुक्रिया कहा था। ईशा ने साल 2012 में बिजनेसमैन भरत तख्तानी से शादी की थी। ईशा की एक बेटी भी है जिसका नाम राध्या है। शादी के बाद से ही उन्होंने फिल्मों से दूरियां बना ली है। हालांकि, ईशा कई क्लासिकल प्रोग्राम में परफॉरमेंस देते हुए नजर आती रहती हैं।
View this post on Instagram