चैतन्य भारत न्यूज
नई दिल्ली. कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर बैठे किसानों का आंदोलन 51वें दिन भी जारी है। विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में कांग्रेस आज देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस द्वारा आज किसान अधिकार दिवस मनाया जा रहा है, जिसके तहत सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक केंद्र सरकार के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है।
तीनों काले कृषि कानून और बढ़ते तेल के दाम को लेकर राजभवन का घेराव करने जा प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी, एमएलसी दीपक सिंह जी, दिलप्रीत जी समेत कई नेताओं को गिरफ्तार किया गया है।
डरी हुई योगी सरकार पुलिस को आगे करके जनता की आवाज को दबाना चाहती है।#SpeakUpForKisanAdhikar pic.twitter.com/iAFM472Onf
— UP Congress (@INCUttarPradesh) January 15, 2021
बता दें कांग्रेस सांसद और पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज देशभर के राजभवन का घेराव का ऐलान किया है। खबर है कि राहुल गांधी दिल्ली में राजभवन का घेराव करने के लिए निकल चुके हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम रवाना हो गया है। पुलिस ने राजभवन से पहले बेरिकेड्स लगाए हैं, ताकि कांग्रेसियों को रोका जा सके।
किसानों के बिना भारत की कल्पना नहीं की जा सकती है। किसानों का दर्द ही देश का दर्द है। किसानों की तकलीफ ही देश की तकलीफ है। किसानों की आवाज ही देश की आवाज है।
राहुल गांधी जी के नेतृत्व में भारतीय युवा कांग्रेस है तैयार।
विशाल राजनिवास घेराव- दिल्ली#SpeakUpForKisanAdhikar pic.twitter.com/14AcYXsSri— Youth Congress (@IYC) January 15, 2021
राहुल गांधी ने तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और यह आरोप लगाया था कि, ‘सरकार किसानों को बबार्द करने की साजिश रच रही है।’ उन्होंने आगे कहा कि, ‘कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी रहेगी।’ साथ ही राहुल गांधी ने संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि, केंद्र सरकार अपने ‘दो-तीन मित्रों’ को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, सरकार किसानों की सिर्फ उपेक्षा ही नहीं कर रही है, बल्कि उन्हें बर्बाद करने की साजिश भी कर रही है।
यूपीः कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार समेत कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार
यूपी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। अजय कुमार लल्लू को उनके आवास के पास से गिरफ्तार किया गया है।
.@Ch_AnilKumarINC Ji at the the protest site. #SpeakUpForKisanAdhikar pic.twitter.com/G5A5cb1dQz
— Saral Patel (@SaralPatel) January 15, 2021
पुलिस ने रोका कांग्रेस का किसान अधिकार मार्च
कांग्रेस का किसान अधिकार मार्च रास्ते में ही रोक लिया गया है। पुलिस का कहना है कि यहां डीडीएमए एक्ट लगा है इसलिए आप आगे नहीं जा सकते। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राजभवन तक जाने से रोकने के लिए तीन स्तर की बैरिकेडिंग की गई है, जिसमें से एक तोड़कर कांग्रेसी आगे बढ़ चुके हैं लेकिन पुलिस ने उन्हें दूसरी बैरिकेडिंग पर रोक लिया है।