चैतन्य भारत न्यूज
बारिश के मौसम में घूमने-फिरने का मजा कुछ और ही होता है। चारों ओर हरियाली के बीच दोस्तों संग मस्ती करने से मजा और भी दोगुना हो जाता है। ऐसे में अगर आप कहीं जाने का प्लान बना रहें तो आज हम आपको बताएंगे ऐसी जगह के बारे में जहां आप कम बजट में खूबसूरत नजारा देख पाएंगे। जी हां… हम बात कर रहें हैं आगरा शहर की। प्यार की निशानी कहे जाने वाले ताजमहल को निहारने का मानसून से अच्छा कोई दूसरा मौसम नहीं हो सकता है। तो आइए जानते है आगरा में घूमने के लिए ताजमहल के अलावा और कौन-कौन सी जगह है।
ताजमहल
बारिश के मौसम में इस संगमरमर की इमारत को देखने से आपको रूमानी एहसास होगा। बारिश के समय यहां जाना ठीक होगा। रिमझिम फुहारों के बीच ताजमहल का दीदार करना किसी रोमांच से कम नहीं है।
आगरा का किला
आगरा के इस लाल किले में दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, मीना महल, मुसम्मन बुर्ज, नगीना मस्जिद, अंगूरी बाग और शीश महल को आप देख सकते हैं। इस किले का निर्माण 16वीं शताब्दी में अकबर ने कराया था।
एतमादुद्दौला का मकबरा
इस मकबरा के बारे में कहा जाता है कि ताजमहल के निर्माण से पहले इसका निर्माण कराया गया था। इस मकबरे को छोटा ताज भी कहते हैं। यह देखने में बहुत ही खूबसूरत है। ताजमहल की तरह ही इसे भी लाखों लोग देखने आते हैं।
फतेहपुर सिकरी
यह आगरा से महज 36 कि. मी. दूर बसा है। यहां बुलंद दरवाजा, जोधाबाई महल, पंच महल जैसी बहुत सी सुंदर और ऐतिहासिक इमारतें हैं, जिन्हें देखना काफी रोमांचक हो सकता है।
ये भी पढ़े…
इस पैकेज के जरिए मिल रहा है सिर्फ 3 हजार रुपए में हिल स्टेशन घूमने का सुनहरा मौका
कम बजट में सावन में परिवार संग कर सकते हैं इस खूबसूरत ऐतिहासिक शहर की यात्रा
IRCTC लेकर आया बेहतरीन ऑफर, मात्र 40 हजार रुपए में करिए 6 दिन विदेश की सैर