चैतन्य भारत न्यूज
हर साल जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। इस बार फादर्स डे 16 जून को है। अपने पिता को अच्छा-सा गिफ्ट देने के लिए आपके दिमाग में भी कई तरह के विचार आ रहे होंगे। लेकिन आप समझ नहीं पा रहे होंगे कि पिता को ऐसा कौन-सा गिफ्ट दिया जाए जो उनके लिए यादगार बन जाए। अगर आप इस बार फादर्स डे पर अपने पिता को कुछ ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं जो अलमारी में बंद ना रहे तो ये गिफ्ट्स बेहद काम के साबित हो सकते हैं…
मेडिटेशन बैंड
अगर आप अपने पिता को तनावमुक्त करना चाहते हैं तो उन्हें यह स्मार्ट बैंड तोहफे में दें सकते हैं। इसकी बैटरी लगातार पांच घंटे तक काम करती है। बता दें यह एक एप से कनेक्ट रहता है और यह एप हर यूजर का अलग-अलग डेटा कलेक्ट कर सकती है। इस स्मार्ट बैंड की कीमत लगभग 10 हजार रुपए हैं।
रेट्रो ब्लूटूथ आर्टिसन की-बोर्ड
एजिओ के इस ब्लूटूथ की-बोर्ड को कुछ हद तक टाइपराइटर जैसा लुक दिया है। इसमें बटन के नीचे मेकेनिकल स्विच लगे हुए हैं। चमड़ा और लकड़ी की टॉप प्लेट है। इस ब्लूटूथ की-बोर्ड की खास बात यह है कि, इसकी उंचाई भी अपनी सुविधानुसार बदली जा सकती है। यह एक बार चार्ज करने पर दो महीने तक साथ निभाता है। इस की-बोर्ड को आसानी से अपने साथ कहीं भी ले जाया जा सकता है।
सेलफोन सैनेटाइजर
फोनसोप 3 उन पिताओं के लिए है जो अपने फोन को हमेशा साफ-सुथरा और ताजा रखना पसंद करते हैं। यूवी लाइट से यह केस 99.99 फीसदी बैक्टीरिया नष्ट कर देता है। इसमें कोई भी फोन फिट हो सकता है। इसके अलावा इसमें आप स्मार्ट वॉच, हेड फोन, क्रेडिट कार्ड और चाबियां भी रख सकते हैं। इसकी कीमत लगभग 4200 रुपए हैं।
लेदर हेडफोन्स
एमएच 40 लेदर ओवर-इअर हेडफोन्स भी आप पिता को तोहफे में दें सकते हैं। यह हाई टेक्निकल मटेरियल से बने हैं। इसकी बाहरी पैनल स्टेनलेस स्टील की है। मास्टर और डाइनेमिक के यह हेडफोन्स बाहर से आने वाले शोर को ब्लॉक करके साफ आवाज सुनाते हैं।
डिजिटल पेपर
यह तोहफा उन पिताओं को लिए सही रहता है जो टाईप करने से ज्यादा लिखना पसंद करते हैं। इस तोहफे से पेपर की जरुरत खत्म हो जाएगी। सोनी का यह उत्पाद बिलकुल पेपर की तरह ही पतला है। एक एप के जरिए लिखी हुई सामाग्री कहीं भी भेजी जा सकती है। इस डिजिटल पेपर की कीमत लगभग 15 हजार रुपए हैं।
होम वाई-फाई सिस्टम
पिता के सभी स्मार्ट गैजेट्स निर्भर करते हैं वाई फाई पर। वाई-फाई एक्स्टेंडिंग बीकन्स इसका सटीक उपाय है। यह पुराने वाई-फाई रूटर,वाई-फाई एक्सटेंडर और इंटरनेट बूस्टर को रिप्लेस कर देता है। इसकी कीमत लगभग 4200 रुपए हैं।
स्मार्ट डंबल्स
सिलेक्ट टेक 560 डंबल्स को प्रोग्राम किया जा सकता है। ये 5 से लेकर 60 पोंड तक का वजन प्रोग्राम कर सकते हैं। इनके साथ मनचाहा वजन चुना जा सकता है और 30 डंबल्स तक काम लिया जा सकता है। इसकी कीमत लगभग 28 हजार रुपए हैं।