चैतन्य भारत न्यूज
आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की कहानी को सभी बहुत पसंद कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी भी सामने आ गई है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, ‘ड्रीम गर्ल’ ने रिलीज के पहले दिन 10.5 करोड़ की कमाई की है। इतना ही नहीं बल्कि ‘ड्रीम गर्ल’ की ओपनिंग डे की कमाई ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि ‘ड्रीम गर्ल’ आयुष्मान की बड़ी ओपनर में है।
Ayushmann Khurrana versus Ayushmann Khurrana… *Day 1* biz…
2019: #DreamGirl ₹ 10.05 cr
2018: #BadhaaiHo ₹ 7.35 cr [Thu; #Dussehra]
2019: #Article15 ₹ 5.02 cr
2017: #ShubhMangalSaavdhan ₹ 2.71 cr
2018: #AndhaDhun ₹ 2.70 cr
2017: #BareillyKiBarfi ₹ 2.42 cr#India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) September 14, 2019
आयुष्मान ने अपनी ही फिल्म ‘बधाई हो’ (2018)- 7.35 करोड़, ‘शुभ मंगल सावधान’ (2017)- 2.71 करोड़, ‘बरेली की बर्फी ‘(2017)- 2.42 करोड़, ‘आर्टिकल 15’ (2019)- 5.02 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
बता दें ‘ड्रीम गर्ल’ में आयुष्मान ऐसे लड़के का किरदार निभा रहे हैं, जो लड़कियों की आवाज में दूसरे पुरुषों से बात करता है। पैसों की तंगी के चलते वह कॉल सेंटर में ‘पूजा’ बनकर काम करने लगता है।
फिल्म में आयुष्मान और नुसरत के अलावा अभिनेता अन्नू कपूर, मनजोत सिंह, विजय राज, निधि बिष्ट, राज भंसाली, राजेश शर्मा, अभिषेक बनर्जी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। ‘ड्रीम गर्ल’ को राज शांडिल्य ने डायरेक्ट किया है।