चैतन्य भारत न्यूज
फिल्म : खानदानी शफाखाना
स्टारकास्ट : सोनाक्षी सिन्हा, वरुण शर्मा, बादशाह, अन्नू कपूर, खुलभूषण खरबंदा
डायरेक्टर : शिल्पी दासगुप्ता
फिल्म टाइप : ड्रामा, कॉमेडी
अवधि : 2 घंटे 18 मिनट
सर्टिफिकेट : UA
कहानी
सेक्सुअल हेल्थ के बारे में जागरुकता फैलाने वाली इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा अहम किरदार निभा रही हैं। फिल्म में वह एक ऐसी लड़की की भूमिका निभा रही हैं जो फर्टिलिटी क्लिनिक चलाती है। उनके किरदार का नाम बेबी बेदी है जिसे अपने मामाजी द्वारा एक सेक्स क्लिनिक चलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फिल्म में सेक्स जैसे विषय के बारे में बताया गया है जिस पर खुलकर ज्यादा बात नहीं होती है। ऐसे में बेबी को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अब क्या वह अपने मामाजी की उम्मीदों पर खरा उतर पाएगी? यह जानने के लिए आपको फिल्म देखना होगी।
कैसी है फिल्म
इस फिल्म के जरिए एक ऐसे विषय को उजागर किया जा रहा है जिस पर बात करने से लोग कतराते हैं। इस वजह से यह फिल्म समाज के लिए सेक्स को लेकर बनी रूढ़िवादी सोच को बदल सकती है। आज भी बहुत से स्कूलों में सेक्स एजुकेशन नहीं होती और ये चीजे वहां छुपाई जाती है। इसीलिए, बच्चे भी इसे लेकर हैरानी या शर्म महसूस करते हैं। इस फिल्म के जरिए निर्माताओं ने सेक्स से जुड़े अहम मुद्दों पर बात करने की कोशिश की है। निर्माताओं का कहना है कि, ‘जब तक हम इस बारे में बात नहीं करेंगे तब तक इससे जुड़ी समस्याओं को कैसे सुलझाएंगे।’ इस तरह के मुद्दों पर पहली बार कोई फिल्म बनी है इसलिए यह फिल्म आप एक बार जरूर देख सकते हैं।
कलाकारों की एक्टिंग
सोनाक्षी ने सेक्स क्लिनिक चलाने वाली महिला डॉक्टर का किरदार बखूबी निभाया है। बादशाह इस फिल्म के जरिए एक्टिंग के क्षेत्र में डेब्यू कर रहे हैं। उनकी एक्टिंग भी दर्शकों को पसंद आ सकती है। अन्नू कपूर हर बार की तरह इस बार भी अपनी एक्टिंग के जरिए दर्शकों का दिल जीत लेंगे। वरुण ने भी अपनी कॉमेडी के जरिए सभी को भरपूर हंसाने की कोशिश की है।
ये भी पढ़े…
खानदानी शफाखाना का दूसरा दमदार ट्रेलर रिलीज, सेक्स क्लिनिक चलाती दिखीं सोनाक्षी सिन्हा
खानदानी शफाखाना के जरिए सेक्स के प्रति लोगों की झिझक दूर करना चाहती हैं सोनाक्षी, बताई फिल्म चुनने की
वजह
खानदानी शफाखाना के पहले गाने कोका में दिखा सोनाक्षी का पंजाबी टशन, दमदार म्यूजिक सुनते ही थिरकने लगेंगे आप!