चैतन्य भारत न्यूज
स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज हुई फिल्म ‘मिशन मंगल’ ने पहले ही दिन धमाल मचा दिया। अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापसी पन्नू और सोनाक्षी सिन्हा की इस फिल्म ने पहले दिन करोड़ों की कमाई की और कई रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज करवा लिए।
जानकारी के मुताबिक, फिल्म ‘मिशन मंगल’ ने पहले दिन 29.16 करोड़ के साथ खाता खोला है। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से इस फिल्म के पहले दिन की कमाई के आंकड़े साझा किए हैं। इसी के साथ फिल्म ‘मिशन मंगल’ अक्षय कुमार के करियर की हाईएस्ट ओपनर फिल्म भी बन गई है। साथ ही यह साल की अब तक की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर सलमान खान की ‘भारत’ है। बता दें ‘भारत’ ने पहले दिन 42.30 करोड़ की कमाई की थी।
ये हैं साल 2019 की हाइएस्ट ओपनर फिल्में
- भारत: 42.30 करोड़
- कलंक : 21.60 करोड़
- केसरी 21.06 करोड़
- गलीबॉय : 19.40 करोड़
- टोटल धमाल : 16.50 करोड़
अक्षय कुमार की फर्स्ट डे टॉप ओपनर फिल्में
- 2016: रुस्तम (14.11 करोड़)
- 2017: टॉयलेट एक प्रेमकथा (13.10 करोड़)
- 2018: गोल्ड (25.25 करोड़)
- 2019: मिशन मंगल (29.16 करोड़)