चैतन्य भारत न्यूज
मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कुछ दिन पहले 33 साल की एक महिला ने गणेश पर कई संगीन आरोप लगाए थे। अब एक और महिला गणेश के खिलाफ सामने आई है। उन्होंने गणेश पर यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।
महिला ने ‘राष्ट्रीय महिला आयोग’ (NWC) में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा कि, ‘गणेश ने उन्हें यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया था। जब उसे पता चला कि एक महिला की शिकायत पर गणेश आचार्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है तो उसने हिम्मत दिखाते हुए अपनी कहानी बताई और कोरियोग्राफर पर केस दर्ज कराया।’
Mumbai Police has booked choreographer and director Ganesh Acharya on charges of sexually harassing a woman choreographer. (File pic) pic.twitter.com/DbfudWjhTg
— ANI (@ANI) February 5, 2020
बता दें पिछले महीने 33 साल की एक महिला ने गणेश पर काम करने से रोकने और कमीशन मांगने का आरोप लगाया था। महिला ने यह भी कहा था कि जब 2009-10 में वह उनसे मिलने उनके ऑफिस गई थी, तब उन्होंने उसे एडल्ट वीडियो देखने के लिए मजबूर किया था। वहीं गणेश आचार्य का इस बारे में कहना है कि उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। उन्होंने कहा कि वो आरोप लगाने वाली महिला को जानते तक नहीं हैं।