चैतन्य भारत न्यूज
जिंदगी की भागदौड़ के बीच कई बार हमारा मन करता है कि किसी ऐसी जगह घूम आएं, जहां मन को शांति मिल सके। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ खास जगहों के बारे में जहां जाने के बाद आपको बहुत सुकून मिलेगा। आइए जानते हैं कौन सी हैं वे जगहें।
इटली का रोम शहर
रोम को फैशन, रोमन फूड और सिनेमा का शहर कहा जाता है और बड़ी तादाद में दुनियाभर से पर्यटक यहां घूमने के लिए आते हैं। इसे यूरोप का सबसे जीवंत शहर कहा जाता है। यहां की सर्वश्रेष्ठ वास्तुशिल्प आपका दिल जीत लेगी।
वेनिस
पानी पर तैरते इस शहर की खूबसूरती को आप शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं। प्राकृतिक छटा और ऐतिहासिकता को अपने में समेटने वाला यह शहर पर्यटकों को सबसे ज्यादा आकर्षित करता है।
ईशा योग सेंटर, कोयंबटूर
यदि आप योग के माध्यम से मन को शांति पहुंचाना चाहते हैं तो इस आश्रम में कुछ दिन जरूर बिताएं। इस जगह पर आपको बहुत शांति का एहसास होगा। इस आश्रम की स्थापना 1992 में सद्गुरू जग्गी वासुदेव ने की थी। यहां पर योग, ध्यान और प्रकृति के माध्यम से लोगों के बीच शांति का प्रसार किया जाता है।
आर्ट ऑफ लिविंग
श्री श्री रविशंकर प्रसाद ने इस आश्रम की नींव 1982 में रखी थी। आर्ट ऑफ लिविंग के इस आश्रम में कुछ दिन बिताने से आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा।