चैतन्य भारत न्यूज
फोर्ब्स इंडिया ने 2019 के सेलेब्रिटी 100 की सालाना लिस्ट गुरुवार को जारी कर दी है। इस लिस्ट में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार 293.25 करोड़ रुपए की कमाई के साथ दूसरे नंबर हैं। जी हां… साल 2019 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार हैं। वहीं बॉलीवुड दबंग सलमान खान 229.25 करोड़ रुपए की कमाई के साथ तीसरे नंबर हैं।
बता दें साल 2016 से सलमान खान इस लिस्ट में टॉप पर थे। लेकिन इस साल वह खिसकर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। पहले नंबर पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली हैं। उनकी सालाना कमाई 252.72 करोड़ रुपए रही। इसमें उनकी मैच फीस, बीसीसीआई से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, ब्रांड एंडोर्समेंट और हर प्रायोजित इंस्टाग्राम पोस्ट से होने वाली 8 अंकों की फीस भी शामिल है। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन 239.25 करोड़ रुपए की अनुमानित कमाई के साथ चौथे स्थान पर हैं। वहीं बॉलीवुड किंग शाहरुख खान नंबर 6 पर और अभिनेता रणवीर सिंह नंबर 7 पर शामिल हैं।
बात करें अगर महिला सेलेब्स की तो इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिलाओं की टॉप 10 लिस्ट में आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण का नाम शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक, पहली बार शीर्ष 10 में ये दोनों ने अपनी जगह बनाई हैं। आलिया भट्ट 59.21 करोड़ रुपए कमाई के साथ जहां नं 8 पर तो दीपिका पादुकोण 48 करोड़ रुपए कमाई के साथ नं 10 पर हैं।
इस साल कुछ ऐसा रही बॉलीवुड हस्तियों की कमाई और रैंक
- अक्षय कुमार (293.25 करोड़) – दूसरा स्थान
- सलमान खान (229.25 करोड़) – तीसरा स्थान
- अमिताभ बच्चन (239.25 करोड़) – चौथा स्थान
- शाहरुख खान (124.38 करोड़) – 6 वां स्थान
- रणवीर सिंह (118.2 करोड़) – 7 वां स्थान
- आलिया भट्ट (59.21 करोड़) – 8 वां स्थान
- दीपिका पादुकोण (48 करोड़) – 10 वां स्थान
- अजय देवगन (94 करोड़)- 12 वां स्थान
- रजनीकांत (100 करोड़)- 13 वां स्थान
- प्रियंका चोपड़ा जोनास (23.4 करोड़)- 14 वां स्थान
- आमिर खान (85 करोड़) – 15 वां स्थान
- एआर रहमान (94.8 करोड़) – 16 वां स्थान
- प्रीतम (97.78 करोड़) – 17 वां स्थान
- ऋतिक रोशन (58.73 करोड़) – 18 वां स्थान
- अमित त्रिवेदी (80.73 करोड़) – 19 वां स्थान
- विशाल-शेखर (76.84 करोड़) – 20 वां स्थान
- अनुष्का शर्मा (28.67 करोड़ ) – 21 वां स्थान
- अजय-अतुल (77.91 करोड़) – 22 वां स्थान
- कैटरीना कैफ (23.63 करोड़) – 23 वां स्थान
- शंकर-एहसान-लॉय (76.48 करोड़) – 24 वां स्थान
- वरुण धवन (33 करोड़)- 25 वां स्थान
- अरिजीत सिंह (71.95 करोड़) – 26 वां स्थान
- मोहनलाल (64.5 करोड़) – 27 वां स्थान
- श्रद्धा कपूर (8.33 करोड़) – 28 वां स्थान
- नेहा कक्कड़ (25 करोड़) – 29 वां स्थान
- जैकलीन फर्नांडीज (9.5 करोड़) – 32 वां स्थान
- शाहिद कपूर (12.75 करोड़) – 36वां स्थान
- आयुष्मान खुराना (30.5 करोड़) – 37 वां स्थान
- कृति सैनॉन ( 8.09 करोड़) – 38 वां स्थान
- दिलजीत दोसांझ (36.91 करोड़) – 39 वां स्थान
- टाइगर श्रॉफ (18.5 करोड़) – 40 वां स्थान
- परिणीति चोपड़ा (12.5 करोड़ ) – 41 वां स्थान
- सोनम कपूर आहूजा (8.5 करोड़) – 42 वां स्थान
- दिशा पटानी (5.8 करोड़) – 43 वां स्थान
- प्रभास (35 करोड़ ) – 44 वां स्थान
- रणबीर कपूर (45 करोड़) – 45 वां स्थान
- जॉन अब्राहम (28.5 करोड़) – 46 वां स्थान
- विजय (30 करोड़) – 47 वां स्थान
- सनी लियोन (2.5 करोड़) – 48 वां स्थान
- गुरु रंधावा (26.4 करोड़) – 49 वां स्थान
- करण जौहर (12 करोड़) – 50 वां स्थान
- अजित कुमार (40.5 करोड़) – 52 वां स्थान
- कपिल शर्मा (34.98 करोड़) – 53 वां स्थान
- महेश बाबू (35 करोड़) – 54 वां स्थान
- एस शंकर (31.5 करोड़) – 55 वां स्थान
- कमल हासन (34 करोड़) – 56 वां स्थान
- माधुरी दीक्षित नेने (10.83 करोड़) – 57 वां स्थान
- बादशाह (29.17 करोड़) – 58 वां स्थान
- सोनाक्षी सिन्हा (6.14 करोड़ ) – 59 वां स्थान
- रोहित शेट्टी (32.17 करोड़) – 60 वां स्थान
- मामूट्टी (33.5 करोड़) – 62 वां स्थान
- धनुष (31.75 करोड़) – 64 वां स्थान
- अर्जुन कपूर (11.45 करोड़) – 65 वां स्थान
- सारा अली खान ( 5.75 करोड़) – 66 वां स्थान
- कार्तिक आर्यन (10.38 करोड़) – 67 वां स्थान
- तापसी पन्नू (6.18 करोड़) – 68 वां स्थान
- सुशांत सिंह राजपूत (14.26 करोड़) – 69 वां स्थान
- कंगना रनौत (17.5 करोड़) – 70 वां स्थान
- अनिल कपूर (14.67 करोड़) – 71 वां स्थान
- विक्की कौशल (10.42 करोड़) – 72 वां स्थान
- सैफ अली खान (17.03 करोड़) -74 वां स्थान
- शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (2.26 करोड़) – 75 वां स्थान
- मलाइका अरोड़ा ( 2.09 करोड़) – 76 वां स्थान
- त्रिविक्रम श्रीनिवास (21.5 करोड़) – 77 वां स्थान
- अली अब्बास ज़फर (15 करोड़ ) – 78 वां स्थान
- दिव्यंका त्रिपाठी दहिया (1.46 करोड़) – 79 वां स्थान
- शिव (12.17 करोड़) – 80 वां स्थान
- भारती सिंह (10.92 करोड़) – 82 वां स्थान
- जोया अख्तर (9.33 करोड़) – 83 वां स्थान
- कार्तिक सुब्बराज (13.5 करोड़) – 84 वां स्थान
- रेमो डिसूजा (1.63 करोड़) – 86 वां स्थान
- रवीना टंडन (2.4 करोड़) – 89 वां स्थान
- करन कुंद्रा (4.12 करोड़ ) – 92 वां स्थान
- कल्कि कोचलिन (3.33 करोड़) – 93 वां स्थान