चैतन्य भारत न्यूज
एक ओर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर के निधन से देशभर में शोक की लहर है, वहीं दूसरी ओर बीजेपी के कद्दावर नेता कैलाश जोशी की तबियत बिगड़ गई है। कैलाश को भोपाल के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
बता दें कि साल 1955 में कैलाश हाटपीपल्या नगरपालिका के अध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा साल 1962 से निरंतर बागली क्षेत्र से विधान सभा के सदस्य रहे हैं। 1975 में देश में आपातकाल की घोषणा हुई थी। आपातकाल के बाद साल 1977 में देशभर में चुनाव हुए थे। इस दौरान 26 जून, 1977 को वह मध्य प्रदेश के 9वें और प्रदेश के पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री बने। हालांकि 1978 में अस्वस्थता के कारण उन्होंने मुख्यमंत्री पद त्याग दिया था।
बता दें कैलाश मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2004 से 2014 तक वो भोपाल लोकसभा सीट से सांसद रहे। तबियत खराब होने के कारण 2014 में उन्होंने कोई चुनाव नहीं लड़ा। कैलाश की उम्र 90 साल से ज्यादा है और अब उनका ज्यादातर समय अस्पताल में ही बीतता है। इससे पहले भी उनकी तबियत बिगड़ी थी तब मध्प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात की थी।