चैतन्य भारत न्यूज
मानसून में घूमने का मजा तब और भी दोगना हो जाता है जब दोस्त साथ हो। जल्द ही ‘फ्रेंडशिप डे’ भी आ रहा है और ऐसे में आप इस दिन को स्पेशल बनाने के बारे में सोच रहे होंगे। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी जगहों के बारे में जहां आप फ्रेंडशिप डे पर दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं और इस दिन को सबसे खास बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन खास जगहों के बारे में।
सावन दुर्ग
मानसून में यहां का मौसम बेहद ही खुशनुमा होता है और दोस्तों के साथ यहां आपको काफी मजा भी आएगा। अगर आप नेचर लवर हैं तो आपको यह जगह काफी सुकून देगी। यहां पहाड़ियों से साइट सीइंग और ट्रेकिंग जैसे ऑप्शंस भी हैं। मैसूर रोड से होते हुए सावन दुर्ग पहुंचा जा सकता है। बता दें रामनगर पहुंचने पर सावनदुर्ग केवल 7-8 किलोमीटर रह जाता है।
शिव समुद्र झरना
यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा झरना है। इसे कावेरी झरना भी कहा जाता है। बारिश के मौसम में इस झरने की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। बेंगलुरु शहर से यह करीब 130 किमी की दूरी पर है।
गोकर्ण
गोकर्ण दक्षिण भारत के कर्नाटक में मैंगलोर के पास स्थित एक ग्राम है। इस जगह कई बेहतरीन बीच हैं लेकिन इनमें से सबसे खास बीच ओम बीच है जो कि ओम के आकार का है। इसके अलावा यहां के पैराडाइज बीच, हाफ मून बीच और कुडले बीच अधिक प्रसिद्द हैं। आप यहां आकर फ्रेंडशिप डे को और भी खास बना सकते हैं।
केट्टी घाटी
केट्टी घाटी की खूबसूरती बारिश के मौसम में और भी बढ़ जाती है। अगर आपको फोटोग्राफी का शौक हैं तो यह जगह आपके लिए जन्नत से कम नहीं। बेंगलुरु से यहां की दूरी लगभग 280 किमी है। केट्टी घाटी ऊटी से 4 किमी है।