चैतन्य भारत न्यूज
गणेश चतुर्थी का त्योहार हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिन गणेश जी की पूजा अराधना की जाती है। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से गणेश जी का उत्सव शुरू होकर लगातार दस दिनों तक यानी अनंत चतुर्दशी के दिन तक चलता है।
कहा जाता है जो भी भक्त गणेश जी की पूजा सच्चे मन से करते हैं उनकी हर मनोकामना पूरी होती है। आइए जानते हैं गणेश जी किन चीजों को अर्पित करने से प्रसन्न होते हैं।
गणेश जी को ये चीजें करें अर्पित
- गणेश जी की पूजा में दूर्वा का विशेष महत्व होता है। बिना दूर्वा के इनकी पूजा अधूरी मानी जाती है।
- गणपति को मोदक भी प्रिय है। इसे गणेश जी को अर्पित करने से वह प्रसन्न होकर आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
- श्रीगणेश की पूजा करते वक्त शमी पत्र चढ़ाएं साथ ही ‘सुमुखाय नमः’ मंत्र पढ़ें।
- भगवान गणेश को बिल्वपत्र चढ़ाते समय ‘उमापुत्राय नमः’ का मंत्रोच्चारण करें।
- इसके अलावा दूर्वदल चढ़ाते वक्त ‘गजमुखाय नमः’ का मंत्रोच्चारण करें।