चैतन्य भारत न्यूज
हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसके पास खूब धन दौलत हो, वो भी एक दिन अमीर बने और ऐशो आराम की जिंदगी जिए। लेकिन यह सब इतना आसान नही है। भारत में ज्यादातर लोग सोने के आभूषण के दीवाने हैं। किसी के पास सोने की शर्ट है तो कोई व्यक्ति कई किलो सोना पहनने का शौक रखता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बता रहे हैं जो सिंगर बप्पी लहरी से भी सात गुना ज्यादा सोना पहनता है।
इन दिनों यह शख्स इंटरनेट सेंसेशन बना हुआ है। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस शख्स का नाम प्रशांत लक्ष्मण सपकाल है जो महाराष्ट्र के पुणे का रहने वाला है। प्रशांत हर समय अपने शरीर पर पूरे 5 किलो सोना पहने रहते हैं। खबरों के मुताबिक, प्रशांत का जन्म पुणे के गरीब परिवार में हुआ था लेकिन बचपन से उन्हें बड़ा आदमी बनने का शौक था। अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रशांत ने स्नातक तक पढ़ाई करने के बाद खुद का बिजनेस शुरू किया।
प्रशांत एक सोशल वेलफेयर ग्रुप चलाते हैं जिसका नाम एनएसएस है। इस ग्रुप के तहत प्रशांत गरीब लोगों की मदद करते हैं। प्रशांत को बचपन से ही सोने के आभूषण पहनने का शौक था। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की और अपने इस सपने को पूरा किया। आज के समय में वह प्रतिदिन सोने से बनी चेन, सैंडिल, लॉकेट, ब्रेसलेट के रूप में करीब 5 किलो सोना पहनते हैं।